फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voting today, no work to do before the vote again

पहले चरण का मतदान : पहले करें मतदान फिर करें कोई काम

Sat, 11 Feb 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 11 Feb 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
Voting today, no work to do before the vote again
up election - फोटो : लाल सिंह

आज मतदान का दिन है। अगर आप चाहें तो आज सरकार बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। वेलेंटाइन वीक में आज प्रोमिस डे है। अब आप खुद से वादा करें कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप अपना योगदान जरूर देंगे।

विज्ञापन


इसके लिए आपको सिर्फ यह करना होगा कि आप नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाएं और जिसको आप चाहें वोट दें, लेकिन चूके कतई नहीं। क्योंकि, यह अवसर रोज-रोज आपको मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन


हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी सुनी भी होगी कि अगर आप मतदान नहीं करते हैं तो किसी भी सरकार पर आपको सवाल करने का हक नहीं है। पुरानी बातें भूलिए जाइए और मतदान को पर्व की तरह मनाकर इतिहास रच डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्र्रत्येक व्यक्ति को जाति धर्म से उठकर मतदान करना चाहिए

Voting today, no work to do before the vote again
up election - फोटो : लाल सिंह

लोकतंत्र का महापर्व है और यह प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार ही नहीं, बल्कि मौलिक कर्तव्य भी है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करें जिससे एक अच्छा प्रतिनिधि चुना जा सके और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठा सके। इसलिए लोगों को बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लेना चाहिए।- संतोष यादव, एमडी, एनएमआरसी

पहले मतदान फिर कोई काम, यह भारत के प्रत्येक नागरिक को अधिकार मिला है, लेकिन वे इसका सही से प्रयोग नहीं करते हैं। विधानसभा चुनाव हैं और इसके लिए हर व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुनने का एक मौका मिलता है। प्र्रत्येक व्यक्ति को जाति धर्म से उठकर मतदान करना चाहिए।- दीपक अग्रवाल, सीईओ, नोएडा-ग्रेनो प्राधिकरण

लोकतंत्र के महापर्व में हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए

Voting today, no work to do before the vote again
See, how qualified UP Election candidates from Meerut

लोकतंत्र के महापर्व में हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। नागरिकों को अपने अधिकार का सही उपयोग भी करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को जाति और धर्म से अलग हटकर मतदान करना चाहिए और अच्छी सरकार चुनने में मदद करनी चाहिए।- एनपी सिंह, जिलाधिकारी, गौतमबुद्घनगर

सुप्रीम कोर्ट ने एक याची से साफ कहा है कि जब उन्होंने मतदान ही नहीं किया तो सरकार की शिकायत करने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए सभी लोग मतदान करें। ग्रामीण क्षेत्र में अधिक लोग लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होते हैं, लेकिन शहरी लोग इसमें पीछे रहते हैं। शहरी लोगों को भी इसमें बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।- धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गौतमबुद्घनगर

वोट में कितनी शक्ति है इसके लिए मुझसे ज्यादा कोई व्यक्ति नहीं जान सकता है। इसलिए अपनी और अपने क्षेत्र की समस्याओं को दूर कराना है तो प्रत्येक नागरिक को मतदान करना चाहिए। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।- मनवीर गुर्जर, बिगबॉस विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed