{"_id":"ee8d786b62b34d32f5eded503823eb7d","slug":"voting-tau-is-hot-trend-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव में वोटिंग ताऊ ने किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव में वोटिंग ताऊ ने किया जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 09 Apr 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘आओ करें मतदान की चोट, और मिटाएं लोकतंत्र में खोट’। यह संदेश बुधवार को वोटिंग ताऊ ने जिला गुड़गांव में लोगों को अपने मताधिकार के प्रयोग संबंधी जानकारी देते हुए दिया।
विज्ञापन
वोटिंग ताऊ ने आज इफ्को चौक, राजीव चौक, सदर बाजार, शीतला कॉलोनी, रेलवे स्टेशन और बस-स्टैंड पर जाकर लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने संबंधी आवश्यक जानकारी दी।
विज्ञापन
वोटिंग ताऊ ने कहा कि 10 अप्रैल को लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है जब हम सब मिलकर लोकतंत्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि यह हम सबकी सांझी जिम्मेदारी है कि हम सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक ऐसे उम्मीदवार का चयन करें जो राष्ट्र को तरक्की की ओर ले जाए व जमीनी हकीकत को समझते हुए हमारी समस्याओं को जड़ से उखाड़ फेंके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कल हम सभी को बिना किसी के प्रभाव व लालच, धर्म, जाति व संप्रदाय के भेद से ऊपर होकर अपने मतदान का प्रयोग करना है। उन्होंने कहा कि यह मौका हम सभी को पूरे पांच साल बाद मिला है इसलिए हम सभी को इस मौके का पूरा लाभ उठाना है। हमें इस बात का गर्व होना चाहिए कि हम सभी को लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने का मौका मिल रहा है।
एकल सेवा केंद्र रहेगा बंद
गुड़गांव उत्तरी के उपमंडल अधिकारी ने बताया कि ई-दिशा एकल सेवा केंद्र, गुड़गांव में चुनावी कार्य के चलते बृहस्पतिवार को कार्यालय बंद रहेगा। जिस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का कार्य बंद रहेगा।