{"_id":"6a571a04885b8185390a5bd7","slug":"voting-for-the-posts-of-chairman-and-vice-chairman-of-12-ward-committees-of-mcd-today-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Elections: दक्षिणी वार्ड समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत, नजफगढ़ वार्ड समिति में भी खिला कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Elections: दक्षिणी वार्ड समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत, नजफगढ़ वार्ड समिति में भी खिला कमल
Wed, 15 Jul 2026 12:53 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
एमसीडी की 12 वार्ड समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आज मतदान हो रहा है। एमसीडी की दक्षिणी वार्ड समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी को हराया इस समिति में दोनों पार्टियों के पार्षदों की संख्या बराबर थी मगर किंग मेकर की स्थिति में कांग्रेस के दो पार्षदों ने भाजपा को वोट दिया। साउथ जोन में भाजपा के धर्मवीर सिंह चेयरमैन चुने गए, जबकि ममता यादव ने डिप्टी चेयरमैन पद पर जीत दर्ज की
विज्ञापन
नजफगढ़ वार्ड समिति में बहुमत के अभाव में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने नामांकन वापस लिया भाजपा के पार्षद अध्यक्ष एवं अन्य दोनों पदों पर निर्विरोध चुने गए। नजफगढ़ जोन वार्ड समिति में भाजपा ने जीत हासिल की। जयवीर सिंह राणा चेयरमैन चुने गए, जबकि सुषमा राठी डिप्टी चेयरमैन निर्वाचित हुईं। वहीं, शशि यादव को स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
शाहदरा साउथ जोन वार्ड समिति में भी भाजपा ने जीत हासिल की है। यहां यशपाल सिंह चेयरमैन चुने गए, जबकि राजू सचदेवा डिप्टी चेयरमैन निर्वाचित हुए। वहीं, मुनेश को स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
रोहिणी वार्ड समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भाजपा को एक वोट से हराया, यहां आम आदमी पार्टी के 11 पार्षद हैं जबकि भाजपा के 10 और दो कांग्रेस के पार्षद हैं सभी 23 पार्षदों में मतदान में हिस्सा लिया। उपाध्यक्ष पद पर भी आम आदमी पार्टी ने भाजपा को एक वोट से हराया। यहां आम आदमी पार्टी के पुष्पा चेयरमैन चुने गए, जबकि रमेश चंद डिप्टी चेयरमैन निर्वाचित हुए।
वहीं, शाहदरा नॉर्थ जोन वार्ड समिति में भाजपा ने जीत हासिल की है। यहां पंकज लूथरा चेयरमैन चुने गए, जबकि बृजेश सिंह डिप्टी चेयरमैन निर्वाचित हुए।
एसपी जोन से आप के पार्षद ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
एमसीडी वार्ड समितियां के चुनाव की प्रक्रिया के बीच सिटी एसपी जोन से आम आदमी पार्टी के पार्षद विकास ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, इस समिति में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और चांदनी चौक इलाके के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने विकास को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।