{"_id":"5a1a3fb84f1c1b95188b648f","slug":"voting-for-second-phase-of-local-body-elections-in-ghaziabad-and-greater-noida-all-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव-2017: 22 लाख मतदाता अपनी सरकार के लिए डाल रहे वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव-2017: 22 लाख मतदाता अपनी सरकार के लिए डाल रहे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 26 Nov 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव-2017 के दूसरे चरण में रविवार को गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा नगर निगम समेत नौ निकायों में सवा 22 लाख मतदाता अपनी सरकार चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 10 लाख महिला जबकि 12 लाख पुरुष मतदाता शामिल हैं।
नगर निगम मेयर पद के 13 प्रत्याशी जबकि कुल 100 वार्डों में 808 पार्षद प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला शहरी क्षेत्र के साढ़े 13 लाख मतदाता करेंगे। जबकि शेष मतदाता नगर पालिका व नगर पंचायत में अपनी पसंद के प्रत्याशियों को वोट डालेंगे। जिले के करीब 504 मतदान केंद्रों पर सुबह साढ़े सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। उधर, जिला प्रशासन ने मतदान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
1,44,236 मतदाता करेंगे 393 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
रविवार को जनपद की नगर पालिका परिषद दादरी के चेयरमैन और नगर पंचायत दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा, जहांगीरपुर और जेवर में अध्यक्ष के पांच पद व सदस्य के 84 पदों के लिए लोग मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
कुल 393 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह साढे़ सात बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा। हालांकि, इसके बाद भी लाइन में लगे लोग वोट डाल सकेंगे। मतदान के लिए फूल मंडी से पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।
रविवार सुबह से ही जिला प्रशासन फूल मंडी से 182 पोलिंग पार्टियों को शुक्रवार शाम ही रवाना कर दिया गया। पोलिंग पार्टियों मत पेटी, बैलेट पेपर समेत अन्य सामग्री दी गई। मतदान स्थलों पर पोलिंग पार्टियों के पहुंचने के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सक्रिय रहेंगे जो मतदान स्थल पर पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण करेंगे।
आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने फूल मंडी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी ब्रजेश नारायण सिंह, चुनाव प्रेक्षक मोहम्मद जुबेर अली हाशमी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राज नारायण यादव समेत अधिकारी मौजूद रहे।
गौतमबुद्धनगर में कुल पद और प्रत्याशी
स्थान अध्यक्ष प्रत्याशी सभासद/सदस्य पद सभासद/सदस्य प्रत्याशी
नगर पालिका दादरी 11 25 122
नगर पंचायत दनकौर 16 11 35
नगर पंचायत रबुपुरा 3 12 36
नगर पंचायत जेवर 11 16 79
नगर पंचायत बिलासपुर 8 10 28
नगर पंचायत जहांगीरपुर 11 10 33
स्थान वार्ड संख्या मतदान केंद्र बूथ मतदाता
नगर पालिका दादरी 25 21 90 80294
नगर पंचायत दनकौर 11 4 14 10665
नगर पंचायत विलासपुर 10 1 11 7558
नगर पंचायत जेवर 16 9 37 24517
नगर पंचायत रबूपुरा 12 4 18 12715
नगर पंचायत जहांगीरपुर 10 4 12 8487
योग 84 43 182 144236

Trending Videos
चुनाव के लिए जनपद को 21 सेक्टरों में बांटा
दादरी नगर पालिका परिषद में कुल मतदेय स्थल की संख्या 90 है जिनमें अतिसंवेदनशील प्लस मतदेय स्थल तीन हैं। जबकि अतिसंवेदनशील स्थल 25 व संवेदनशील 5 हैं। दादरी को एक सुपर जोन बनाया गया है।
वहीं 4 जोनल ओर 9 सेक्टर में बांटा गया है। नगर पंचायत दनकौर के मतदेय स्थल 14 है। अतिसंवेदनशील प्लस मतदेय स्थल पांच है। एक संवेदनशील मतदेय स्थल है। एक सुपर जोन बनाया है। एक जोनल ओर दो सेक्टर में बांटा गया है। बिलासपुर में मतदेय स्थल 11 है।
अतिसंवेदनशील 8 है। सुपर जोनल एक, जोनल एक ओर दो सेक्टर में बनाया है। जेवर में मतदेय स्थल 37 हैं। अतिसंवेदनशील प्लस मतदेय स्थल 7, अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल 7, संवेदनशील स्थल 6 हैं। सुपर जोनल की संख्या 1, जोनल की संख्या एक और 4 सेक्टर में बांटा गया है।
रबूपुरा नगर पंचायत में मतदेय स्थल 14 है। अतिसंवेदनशील स्थल 3, संवेदनशील स्थल 3 हैं। सुपर जोनल की संख्या एक और जोनल की संख्या एक है। दो सेक्टर में बांटा गया है। नगर पंचायत जहांगीरपुर के मतदेय स्थल 12 हैं। अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल 6 है। सुपर जोनल की संख्या 1, जोनल की संख्या एक है। सेक्टर की संख्या दो है।
निकाय निर्वाचन के लिए कंट्रोल रूम बनाया
उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी कुमार विनीत ने बताया कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 के मतदान एवं निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में सूचनाओं के आदान प्रदान व समस्याओं के निदान के उद्देश्य से जिला स्तर पर जिला कंट्रोल रूम स्थापित है जिसका नंबर 0120- 2 569 901 है। निर्वाचन के संबंध में किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला कंट्रोल रूम को अवगत कराया जा सकता है। वहीं, मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद मतदान के प्रतिशत की जानकारी भी कंट्रोल रूम से प्राप्त की जा सकती है।