फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voting completed, now waiting for counting of votes

डूसू चुनाव : अब छात्र संगठनों को मतगणना का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
-एबीवीपी ने डीयू छात्रसंघ चुनाव के परिणाम जल्द घोषित करने की मांग
विज्ञापन


-छात्रसंघ चुनाव सुधारों को लेकर उच्चस्तरीय समिति गठित करने को लेकर उठाई आवाज

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब छात्र संगठनों को मतगणना का इंतजार है। हाई कोर्ट की तरफ से मतगणना पर लगाई गई रोक के कारण नतीजे जारी होने पर अभी असमंजस बना हुआ है। डूसू चुनाव के शेड्यूल के अनुसार 28 सितंबर को परिणाम घोषित होने थे, लेकिन कोर्ट की तरफ से मामले की अगली सुनवाई 21 अक्तूबर को होनी है। ऐसे में नतीजे जारी होने का इंतजार लंबा हो सकता है। छात्र संगठन एबीवीपी ने डूसू चुनाव के नतीजे शीघ्र घोषित किए जाने की मांग की है।

डूसू चुनाव के परिणाम पर हाई कोर्ट की रोक के संदर्भ में एबीवीपी की ओर से शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के परिणाम शीघ्र घोषित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय में छात्रसंघ चुनाव संबंधी सुनवाई के दौरान जो विभिन्न अन्य हितधारक थे उनको पक्ष रखने के लिए न्यायालय द्वारा बुलाया नहीं गया। वहीं, एबीवीपी ने चुनाव सुधारों को लेकर उच्चस्तरीय समिति गठित करने को लेकर भी आवाज उठाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीयू के छात्र संघ चुनाव में जहां डेढ़ लाख के करीब वोटर हैं, वहां पांच हजार रुपये में चुनाव लड़ने का नियम तर्कसंगत नहीं है। चुनाव के लिए बनी लिंगदोह समिति की सिफारिशों में वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार बदलाव किया जाना चाहिए। एबीवीपी की राष्ट्रीय मंत्री शिवांगी खरवाल ने कहा कि चुनाव सुधार के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाना चाहिए, जिसमें छात्र संघ के पदाधिकारियों, छात्र संगठनों के प्रतिनिधि व अन्य विशेषज्ञों को शामिल किया जाना चाहिए। मालूम हो कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब नतीजे जारी होने में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed