{"_id":"5cdcae75bdec220732262dd1","slug":"voting-can-be-done-again-at-two-booths-of-chandni-chowk-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019ः चांदनी चौक सीट के दो बूथों पर दोबारा हो सकता है मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019ः चांदनी चौक सीट के दो बूथों पर दोबारा हो सकता है मतदान
Thu, 16 May 2019 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 May 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को हुए मतदान से पहले मॉक पोल के दौरान हुई गलतियों की वजह से चांदनी चौक सीट के दो बूथों पर दोबारा मतदान हो सकता है। पीठासीन अधिकारी ने मॉक पोल से संबंधित रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी है। फिलहाल फैसले का इंतजार किया जा रहा है। 12 मई को दिल्ली की 13819 बूथों पर मतदान हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मॉक पोल के दौरान राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख और अधिकारियों की टीम की मौजूदगी में मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। लेकिन चांदनी चौक सीट के दो बूथों पर मॉक पोल के बाद मशीन में रिकॉर्ड वोट डिलीट नहीं किए गए, नतीजन पुराने वोट भी इसमें ही जुड़े रह गए।
विज्ञापन
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर ही फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि 23 को होने वाले मतगणना के पहले दोबारा मतदान हो जाएगा ताकि गणना के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
महज 26 फीसदी ही ट्रांसजेंडर ने किया मतदान
मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए ट्रांसजेंडरों को काफी प्रोत्साहित किया गया। लेकिन केवल 26 फीसदी ट्रांसजेंडर ने ही मतदान किया। दिल्ली की सात सीटों पर कुल 669 ट्रांसजेंडर हैं जबकि कुल 178 ने वोट डाला।