फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voter cards will only to those members of Congress

वोटर कार्ड वालों को ही सदस्य बनाएंगे कांग्रेसी

Sun, 01 Jun 2014 11:41 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 01 Jun 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
Voter cards will only to those members of Congress

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ रहे परिणामों के अब पार्टी की यूथ विंग सिर्फ वोटर कार्ड वाले युवाओं को ही सदस्यता देगी। हालांकि पार्टी चुनाव से पहले ही इस पर विचार कर रही थी, लेकिन अब पार्टी इसे सख्ती से लागू करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी अपनी नीतियों और कार्यशैली में बदलाव कर संगठन के ढांचे को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी कर रही है। युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए कांग्रेस सदस्यता शुल्क घटाकर 15 से 5 रुपये करने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। पार्टी ने अब सदस्य बनने के लिए वोटर कार्ड को भी जरूरी कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, पार्टी हर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में ऐसा संगठन खड़ा करना चाहती है, जो उसका वोटर भी हो। चुनाव के समय में परिणाम को पार्टी के पक्ष में करने में सक्षम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के जिला प्रवक्ता नसीम खान का कहना है कि अगर वोटर कार्ड न होने के बावजूद नेता उन्हें सदस्यता दिलाना चाहते हैं तो उन नेताओं को खुद उनके वोटर आई कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी लेनी होगी।


पूर्व में ऐसे लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ले ली थी, जो स्थानीय लोकसभा या विधानसभा क्षेत्र के वोटर ही नहीं है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस बड़े बदलाव से पार्टी निचले स्तर पर भी मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed