Delhi: आजादी के अमृत महोत्सव की दौड़ को वीके सिंह ने दिखाई झंडी, 10 दिन में 750 किमी. दूरी की जाएगी तय
इस दौड़ को आजादी के 75 साल पूरे होने के सम्मान और जश्न में आयोजित किया गया है। ये सभी आजादी के अमृत महोत्सव को 750 किमी. दौड़कर मनाएंगे।
विस्तार
केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने फिट इंडिया अभियान और स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के तहत लखनऊ तक की दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सेवारत अधिकारियों ने तय किया कि वे रोज 75 किमी दौड़कर अगले 10 दिनों में 750 किमी तय कर लखनऊ पहुंचेंगे।
#WATCH | Union Minister Gen (Retd) VK Singh flags off a run to Lucknow under Fit India Campaign & 75 years of Independence in Delhi.
विज्ञापन
He says, "Under Azadi ka Amrit Mahotsav, the serving officers decided to run 75kms daily & cover 750kms within the next 10 days to reach Lucknow." pic.twitter.com/MsR439RhlOविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 6, 2022
वहीं, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिरंगा मोटरसाइकिल रैली को झंडी दिखाकर आज सुबह रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में सिख समाज और दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ये यात्रा 15 अगस्त को होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम के समर्थन में और प्रचार करने के लिए सिख समाज ने किया है।
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिरंगा मोटरसाइकिल रैली को झंडी दिखाकर आज सुबह रवाना किया। pic.twitter.com/tG6dYdXy62
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2022
जी. किशन रेड्डी ने कहा कि मैं देश के सभी लोगों से अनुरोध करना चाहता हूं कि 15 अगस्त को कोई घर, गांव ऐसा नहीं बचना चाहिए जिसके घर पर तिरंगा हो मगर मन में तिरंगा ना हो