{"_id":"67dc984f1e4c42a6f30621f5","slug":"visa-fraud-gang-busted-on-complaint-of-us-embassy-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : अमेरिकी दूतावास की शिकायत पर वीजा धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : अमेरिकी दूतावास की शिकायत पर वीजा धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में सक्रिय
Fri, 21 Mar 2025 04:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 21 Mar 2025 04:06 AM IST
सार
यह गिरोह पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों से संचालित है। पुलिस ने गिरोह के 30 से अधिक बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी दूतावास की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने वीजा धोखाधड़ी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों से संचालित है। पुलिस ने गिरोह के 30 से अधिक बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
चाणक्यपुरी स्थित अमेरिकी दूतावास ने इस संबंध में शिकायत दी थी। एफआईआर के मुताबिक, मई से अगस्त, 2024 के बीच धोखाधड़ी हुई। दूतावास ने ऐसे 21 मामलों का पता लगाया, जिनमें वीजा एजेंट और आवेदकों की मिलीभगत से धोखाधड़ी की साजिश रची गई थी।
विज्ञापन
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी सरकार, वीजा धोखाधड़ी और अवैध आव्रजन पर सख्ती बरत रही है। दूतावास ने 31 आरोपियों के नाम दिए हैं। इनमें वीजा एजेंट और आवेदन कर्ता शामिल हैं। इन पर बैंक स्टेटमेंट, शैक्षिक प्रमाणपत्र और रोजगार रिकॉर्ड जैसे दस्तावेज की जालसाजी करने का आरोप है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Sirsa News: फर्जी वीजा बनाकर 24 लाख रुपये ठगने वाला शातिर गिरफ्तार
एफआईआर के अनुसार, एजेंटों ने अमेरिकी ऑनलाइन वीजा आवेदन में झूठी जानकारी दी और आवेदकों को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए, ताकि वे धोखाधड़ी से वीजा प्राप्त कर सकें। जांच के दौरान दूतावास को पता चला कि कई वीजा एजेंट फर्जी दस्तावेज तैयार करने के लिए आवेदकों से एक लाख से 15 लाख रुपये तक वसूल रहे थे।
यह भी पढ़ें : Panchkula News: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया
अधिकारियों ने बताया कि दूतावास ने प्राथमिकी में एक ऐसे मामले का जिक्र किया है, जिसमें एजेंट ने वीजा हासिल करने की प्रक्रिया में मदद के बदले आवेदक से 13 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश के लिए छापे मारे जा रहे हैं।