फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   virat kohli tweet listed as golden tweet of the year

विराट कोहली का ये ट्वीट बना 'गोल्डन ट्वीट ऑफ द ईयर'

Thu, 08 Dec 2016 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Dec 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
virat kohli tweet listed as golden tweet of the year
‌व‌िराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के समर्थन में क‌िया था ट्वीट - फोटो : ट्व‌िटर से

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज का जलवा सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही कायम नहीं है बल्कि मैदान से बाहर भी वो सबसे आगे हैं। ट्विटर इंडिया की हाल में सामने आई वार्षिक रिपोर्ट में दिल्ली के प्लेयर विराट कोहली के एक ट्वीट को साल का सबसे प्रभावी ट्वीट माना गया है। 

विज्ञापन


दरअसल ये ट्वीट विराट ने तब किया था जब टी20 वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन के लिए अनुष्का शर्मा को ट्रोल किया जा रहा था औ उनका मजाक बनाया रहा था। इस ट्वीट को 'गोल्डन ट्वीट ऑफ द ईयर' से नवाजा गया है।
विज्ञापन


इस ट्वीट में विराट ने लिखा था, 'उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो लगातार अनुष्का शर्मा को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ तो दया कीजि। उन्होंने हमेशा सिर्फ मुझे सकारात्मकता दी है।' इस ट्वीट 39,000 से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया और अनुष्का का समर्थन करने के लिए विराट की तारीफ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली का ये ट्वीट बना 'गोल्डन ट्वीट ऑफ द ईयर'

virat kohli tweet listed as golden tweet of the year
व‌िराट कोहली अनुष्का शर्मा

यह ट्वीट इतना वायरल हुआ कि ना सिर्फ ट्विटर बल्कि इसके स्क्रीन शॉट्स फेसबुक पर भी बहुत शेयर व पोस्ट किए गए। सिर्फ ट्विटर पर ही इस पोस्ट को 1 लाख 7 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। इससे भी दिलचस्प तो ये है कि ट्विटर की लिस्ट में जो ट्वीट दूसरे नंबर पर है वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। प्रधानमंत्री ने यह ट्वीट 500 और हजार के नोटों की बंदी की घोषणा के बाद किया था। 

यही नहीं विराट कोहली को मोस्ट मेनशन्ड प्लेयर ऑफ 2016 आईसीसी वर्ल्ड टी20(सबसे ज्यादा उल्लेख किया जाने वाला खिलाड़ी) से भी नवाजा गया है।

आस्ट्रेल‌िया के ख‌िलाफ खेली पारी भी हुई दर्ज

virat kohli tweet listed as golden tweet of the year
व‌िराट कोहली ने जब टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेल‌िया के ख‌िलाफ खेली थी ज‌िताऊ पारी - फोटो : ट्व‌िटर से

यह तब की बात है जब इडेन गार्डन में ‌भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो रहा था। दोनों देशों के इस मैच को साल के तीसरे सबसे प्रभावी क्षण के रूप में दर्ज किया गया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पीएम का नोटबंदी की स्कीम और दूसरे स्थान पर रियो ओलंपिक में भारतीय महिलाओं की सफलता है।

कोहली इस सूची में यहीं नहीं ठहरते वो साल के छठें सबसे प्रभावी क्षणों का भी हिस्सा हैं। रिपोर्ट के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप में ही जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिताऊ पारी खेलकर भारत को सेमीफाइल में पहुंचाया था तो वो भी सबसे ज्यादा ट्वीट होने वाला क्षण था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed