फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   viral video people beating up police constable inside Anand Vihar Police Station in Shahdara

Anand Vihar Police Station: पुलिसकर्मी के थप्पड़ से भड़का युवक और लोग, फिर हवलदार को पकड़कर सभी ने जमकर पीटा

Sat, 06 Aug 2022 05:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Aug 2022 05:00 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वीडियो 31 जुलाई का है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
viral video people beating up police constable inside Anand Vihar Police Station in Shahdara
कांस्टेबल की पिटाई करते लोग - फोटो : ANI

विस्तार

शाहदरा जिले के आनंद विहार थाना परिसर में एक हवलदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि झगड़े के मामले में दो पक्ष थाने पहुंचे थे। वहां ड्यूटी पर तैनात हवलदार ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद लोग भड़क गए। उन्होंने हवलदार के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान किसी भी पुलिसकर्मी ने साथी को बचाने का प्रयास नहीं किया। आरोप है कि वारदात के समय हवलदार नशे में था। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया। अब वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

घटना 30 जुलाई देर रात की है। कड़कड़डूमा गांव में रहने वाले दो पड़ोसियों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। बात बढ़ी तो मामला थाने पहुंचा। दोनों पक्ष अभी थाने में पहुंचे ही थे कि थाने में तैनात एक हवलदार गश्त के बाद वहां पहुंचा। वहां खड़े लोगों से पूछताछ करने पर हवलदार की एक शख्स से बहस हो गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह भड़क गया। उसके साथ मौजूद लोगों ने आरोपी हवलदार को पकड़ लिया और जमकर पीटा। कई लोगों ने इस घटना के अलग-अलग वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। वीडियो में हवलदार को कई लोग पीटते हुए दिख रहे हैं। अब वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed