{"_id":"5ce046e8bdec2207114bfd3f","slug":"viral-video-of-gun-shoot-in-rohini-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रोहिणी में ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रोहिणी में ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का वीडियो वायरल
Sat, 18 May 2019 11:24 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
viral video
- फोटो : अमर उजाला
केएन काटजू मार्ग इलाके में शुक्रवार शाम कार सवार खेड़ाखुर्द निवासी मनीष पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिख रहा है कि पांच-छह बदमाश मनीष पर गोलियां चलाकर भाग रहे हैं।
पुलिस वीडियो से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। माना जा रहा है कि मनीष हत्या के एक मामले का गवाह है। इसलिए उस पर हमला किया गया है। इसे गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। अस्पताल में मनीष की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक, रोहिणी सेक्टर-11 के बंसीवाला स्वीट्स के पास शुक्रवार शाम मनीष कार में बैठा था। इसी दौरान कार से आए पांच-छह बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। बदमाशों की चलाई दर्जनभर गोलियों में से चार मनीष को लगीं, जबकि अन्य कार के बोनट व अन्य जगहों पर लगीं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात की वजह आरोपियों की गिरफ्तारी या मनीष के बयान के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल सभी पहलुओं से जांच चल रही है।