फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vip prisoners will celebrate holi in tihar jail

तिहाड़ में पहली होली मना रहे हैं ये VIP कैदी

Sun, 16 Mar 2014 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Mar 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
vip prisoners will celebrate holi in tihar jail

इस बार तिहाड़ जेल में वीआईपी कैदी भी शानदार अंदाज में होली मनाएंगे। जेल में कैदियों के बनाए टीजे गुलाल से सभी कैदी यहां होली खेलेंगे।

विज्ञापन


सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय, बसपा के निलंबित सांसद धनंजय सिंह व चर्चित मामलों में बंद मनु शर्मा, सुशील शर्मा समेत अन्य कैदियों की भी होली के कार्यक्रम में शिरकत करने की संभावना है। सुब्रत राय और धनंजय सिंह की यह पहली होली है, जो तिहाड़ जेल में मनेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली गैंगरेप के 2 आरोपियों की फांसी पर रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल के सभी कैदी एक-दूसरे को टीजे गुलाल लगाएंगे। तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से होली के दिन कैदियों के लिए विशेष पकवान भी बनाए जाएंगे। खासतौर से खाने के लिए खीर, पूड़ी और सब्जी बनाई जाएगी।


जेल प्रशासन की ओर से होली पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। होली के अवसर पर तिहाड़ जेल में बंद मुस्लिम व अन्य धर्मों के कैदी भी हिंदू कैदियों को होली की शुभकामनाएं देंगे।

यह भी पढ़ें:मिशन मोदी के लिए अपनी बात से मुकरे हर्षवर्धन

तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि कैदी अभी से ही होली का इंतजार कर रहे हैं। होली के दिन कैदियों के लिए पकवान बनने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय अपने को स्वस्थ रखने के लिए जेल में सुबह के समय जॉगिंग का सहारा ले रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ में सुब्रत की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है। पत्र-पत्रिकाएं पढ़कर वे अपनी बोरियत दूर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed