{"_id":"99726f0c4ab8d9efcce08773cdaab06e","slug":"vip-number-will-be-available-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो यहां भी टोल प्लाजा हटाने के लिए छिड़ेगी जंग!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो यहां भी टोल प्लाजा हटाने के लिए छिड़ेगी जंग!
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 21 Feb 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा को
विज्ञापन
हटाने के फैसले के बाद फरीदाबाद में भी बदरपुर टोल को हटाने की मांग तेज हो
गई है। इसे हटाने को लेकर सेक्टर-37 आरडब्ल्यूए सहित कई संगठन हंगामा कर
चुके हैं।
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यशवीर डागर भी टोल के खिलाफ फरीदाबाद एवं पलवल में धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि जब गुड़गांव का टोल हट सकता है, तो फरीदाबाद का क्यों नहीं। जब हम सरकार को इनकम टैक्स देते हैं, रोड टैक्स देते हैं तो टोल किस बात का।
फरीदाबाद को चारों ओर से टोल से घेर लिया गया है। दिल्ली जाने पर बदरपुर में, आगरा जाने पर पलवल में, गुड़गांव जाने पर बंधवाड़ी और सोहना जाने पर धौज के आगे टोल देना पड़ता है।
सेक्टर-37 आरडब्ल्यूए की प्रधान आशा शर्मा ने बताया कि गुड़गांव के लिए आया फैसला जनता को राहत देने वाला है। इसी आधार पर बदरपुर टोल को भी हटाने के लिए इसी सप्ताह आंदोलन शुरू किया जाएगा। एमपी एवं जिले के मंत्रियों को टोल के खिलाफ ज्ञापन दिया जाएगा।
उनका कहना है कि टोल के कारण सराय ख्वाजा के आसपास के एरिया में दिनभर जाम बना रहता है। टोल कंपनी और एनएचएआई के अधिकारियों की मिलीभगत से सराय ख्वाजा बाजार के कट को जबरन बंद कर दिया गया है। इस कारण बाजार में आने का संकट खड़ा हो गया है।