फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Violet line metro service delayed due to technical issues

वॉयलेट लाइन पर फिर प्रभावित हुई मेट्रो की रफ्तार, तकनीकी खराबी से यात्री 40 मिनट तक परेशान रहे

Sat, 10 Aug 2019 07:30 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Aug 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Violet line metro service delayed due to technical issues
फाइल फोटो
दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर शनिवार को सरिता विहार से जंगपुरा के बीच सेवा प्रभावित होने यात्री परेशान हुए। तकनीकी खराबी के कारण इस सेक्शन के बीच आने वाले 10 मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनों की रफ्तार बेहद धीमी रही।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो सेवा प्रभावित होनी शुरू हुई। इस दौरान जंगपुरा, लाजपत नगर, मूलचंद, कैलाश कालोनी, नेहरू प्लेस, कालकाजी मंदिर, गोविंद पुरी, हरकेश नगर ओखला, जसोला अपोलो और सरिता विहार स्टेशनों से मेट्रो में सवार होने वाले यात्रियों को ट्रेनों के लिए निर्धारित समय से ज्यादा देर तक इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नौकरी का झांसा देकर युवती को कोठे पर बेचा, पीड़िता खिड़की में साड़ी बांधकर हुई फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से फरीदाबाद आवागमन करने वाली ट्रेनों में सवार हजारों यात्री कई घंटों तक परेशानी से जूझते रहे। यात्रियों ने मामले की शिकायत डीएमआरसी से भी की। 

यात्रियों ने कहा कि डीएमआरसी पूरा किराया वसूलती है, लेकिन मेट्रो सेवा प्रभावित होने का खामियाजा उन्हें चुकाना पड़ता है। हालांकि, डीएमआरसी ने 11:36 बजे यात्रियों को सूचित किया कि मेट्रो सेवा बहाल हो गई है, लेकिन इसके बाद भी यात्रियों ने ट्रेनों की रफ्तार बेहद धीमी होने की शिकायतें की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed