{"_id":"cb0d1b02ad0e25c016fcd2651f1f8cca","slug":"violent-movement-against-the-performance-of-the-35-communities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसक आंदोलन के विरोध में 35 बिरादरी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसक आंदोलन के विरोध में 35 बिरादरी का प्रदर्शन
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 29 Feb 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व पंजाबी समाज सहित 35 बिरादरी के लोगों ने सोमवार को आरक्षण आंदोलन की आड़ में हुई लूटपाट, आगजनी, व महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के विरुद्ध रोष मार्च निकाला और सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपा। साथ ही जाट समाज के बहिष्कार का संकल्प लिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस घटना के बाद पंजाबी समेत अन्य बिरादरियों में भय व्याप्त है। जिससे सामाजिक भाईचारा पूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है।
उनका कहना है कि मुख्यमंत्री सभी बिरादरियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दें। साथ ही उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीशों की कमेटी गठित करके न्यायिक जांच करवाई जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने जाट आरक्षण के आंदोलन को भड़काने में सहायता करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, नेताओं तथा पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उनकी यह भी मांग है कि आंदोलन के दौरान पुलिस तथा सैनिकों के साथ टकराव के दौरान मरने वाले किसी भी उपद्रवी को किसी प्रकार का कोई मुआवजा न दिया जाए।
विज्ञापन
मुरथल (सोनीपत) में जिन लोगों ने बहन-बेटियों के साथ दुर्व्यवहार किया है, उन दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ कर फांसी की सजा दी जाए।