फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Violence in an other Noida village, 7 injured

नोएडा के एक और गांव में चलीं गोलियां, सात घायल

Mon, 05 May 2014 07:28 AM IST
Updated Mon, 05 May 2014 07:28 AM IST
विज्ञापन
Violence in an other Noida village, 7 injured

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के जुनैदपुर गांव में शनिवार रात दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और गोलियां चलीं। पथराव में दोनों पक्षों के करीब सात लोग घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस आपसी रंजिश का मामला बता रही है। जुनैदपुर निवासी प्रमोद नागर का आरोप है कि शनिवार रात वह कहीं से अकेला घर के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


उसी समय गांव के बाहर पहले से खडे़ उनके पड़ोसी शील कुमार, लखन, सचिन, सुधीर, अमित और ऋषि ने उसे रोककर गाली देनी शुरू कर दी। जब प्रमोद ने विरोध किया तो लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने के लिए कई राउंड फायरिंग

Violence in an other Noida village, 7 injured

जब इस मामले की सूचना पीड़ित के परिजनों को हुई तो वह भी काफी संख्या में लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए। आमना-सामना होने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरी पक्ष ने जान से मारने की नीयत से उन पर कई राउंड फायरिंग की।

इसमें छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष के गिल्लू ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार देर रात जब शील कुमार और सचिन अपने घर से खेतों पर जा रहे थे तो रास्ते में पड़ोसी चरन, बलवीर, जयवीर, प्रमोद और सतेंद्र ने अभद्रता करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी है।

शील कुमार ने विरोध किया तो उसे धारदार हथियार और लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। इसके अलावा पिस्टल से उनके परिवार पर कई राउंड फायरिंग कर दी। तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है।

उधर, एक किसान पर भी फायरिंग

Violence in an other Noida village, 7 injured

ग्रेटर नोएडा के ही दनकौर कोतवाली क्षेत्र के जगनपुर गांव में अवैध खनन करने के विरोध पर एक युवक पर खनन माफियाओं ने फायरिंग कर दी। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने रविवार को तहरीर देकर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बलराज नागर का खेत यमुना खादर में है। शनिवार रात किसी ने सूचना दी थी कि उसके खेत से कुछ लोग मिट्टी का खनन कर रहे हैं। इस पर बलराज अकेले ही खेत पर पहुंच गया। जहां गांव के कुछ लोग उसके खेत पर खुदाई कर रहे थे।

किसान ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए कई राउंड फायरिंग कर दी। किसी तरह से पीड़ित ने जान बचाई। पीड़ित ने दनकौर कोतवाली में रविवार को गांव के ही नरेंद्र, मनवीर और नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed