{"_id":"515704877b82638dd515312bb3bf3a97","slug":"vintage-car-rally-in-noida-from-7-february-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआईसी पर देखिए शाही विंटेज कारें, 7 फरवरी को होगी रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआईसी पर देखिए शाही विंटेज कारें, 7 फरवरी को होगी रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 31 Jan 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदियों पुरानी भारतीय विरासत को दर्शाने और मोटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के मकसद से देश और दुनिया की सबसे शानदार विंटेज कारें बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर शाही अंदाज में पेश होंगी।
विज्ञापन
सात फरवरी को यहां विंटेज कारों की रेस होगी, जिसमें देश के राजा-महाराजाओं की शान रहीं एक से बढ़कर एक कारें देखने को मिलेंगी।
रैली का आयोजन 21 गन सैल्यूट विंटेज कार रैली एंड कॉनकर्स शो के बैनर तले किया जाएगा। भारतीय गौरव, महिमा और सांस्कृतिक विरासत को समेटे इन कारों की प्रदर्शनी पहले दिल्ली के लाल किले पर होगी।
विज्ञापन
वहां से नोएडा और ग्रेनो होते हुए ये कारें बीआईसी पर शाही सवारी की झलक पेश करेंगी। इस रेस में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, चीन, श्रीलंका और नेपाल के विंटेज कार के शौकीन लोग भी शामिल होंगे। कारों की रैली में कुछ विंटेज बाइक भी आकर्षण का केंद्र बनेंगी।
विज्ञापन
करीब 125 कारें यहां पेश की जाएंगी, जिनके बीच बीआईसी पर अपने जमाने की सुपर कार के तौर पर रेस होगी। इनमें 1918 ब्यूक, 1938 ब्यूक कनवर्टेबल और 1952 डेमलर डीबी 18 जैसी शानदार कार भी शामिल हैं। शुरुआती दौर की रॉल्स रॉयल भी देखने को मिलेंगी।
शाही परिवार भी होंगे शामिल
रैली में देश के शाही परिवार भी शामिल हो रहे हैं। उम्मीद है कि राजस्थान के कई राजघरानों की शान रह चुकीं कारें भी यहां आएंगी।
इनमें से एक कार वह भी हैं, जिसके मालिक राजा साहब बहादुर खेतड़ी थे। वहीं शाही कारों को खरीदकर उनका रखरखाव करने वाले लोग भी इसमें हिस्सा लेंगे।