{"_id":"c1ed46efd1838d197409bc80ea5af84b","slug":"vinod-kumar-binny-opened-front-against-kejriwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'10 सीट नहीं जीत पाएंगे केजरीवाल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'10 सीट नहीं जीत पाएंगे केजरीवाल'
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 04 Dec 2014 08:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मथुरा रोड स्थित एक मॉल में बुधवार को पत्रकारों से कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी किसी भी सूरत में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
केजरीवाल उनके ऐलान से घबराए हुए हैं इसलिए वह नई दिल्ली सीट से लडऩे की घोषणा नहीं कर रहे हैं। उनकी दो लिस्ट आउट हो चुकी है लेकिन खुद का नाम नहीं दे रहे हैं क्योंकि इस बार उनका हारना निश्चित है। बिन्नी ने कहा कि केजरीवाल जहां से लड़ेंगे वह वहीं से मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। वह भाजपा के प्रवक्ता तो नहीं हैं लेकिन यह कह सकते हैं कि सरकार भाजपा ही बनाएगी। क्योंकि इसी पार्टी की हवा है।
विज्ञापन
बिन्नी ने कहा कि केजरीवाल का डिनर स्टंट ठीक नहीं। डिनर में जो पैसा दे उसे जाने देते हैं। मीडिया तक के जाने पर पाबंदी होती है। ऐसे में लगता है कि इस कार्यक्रम में पारदर्शिता नहीं है। वह इनकम टैक्स में रहे हैं इसलिए इस तरह से ब्लैक को व्हाइट करना जानते हैं।
विज्ञापन
कभी केजरीवाल के सहयोगी रहे बिन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया है। न तो लोगों का बिजली बिल कम किया और न ही पानी का। जबकि इस मुद्दे पर १०.५२ लाख लोगों से समर्थन पत्र लिया था। बिजली बिल कम करने की जगह और काम रोक कर सब्सिडी दे दी। यह काम तो पहले से कांग्रेस ही कर रही थी।