{"_id":"571b69b04f1c1ba06e8b5e86","slug":"villegers-met-commissioner-for-electricity-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट को लेकर ग्रामीण उपायुक्त से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट को लेकर ग्रामीण उपायुक्त से मिले
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 24 Apr 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की समस्या से त्रस्त उजीना के लोग शुक्रवार को महिलाओं समेत लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त मनीराम शर्मा को शिकायत सौंपी। जिस पर उपायुक्त ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या निपटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
मुनेश फौजी सदस्य ब्लॉक समिति, ओमप्रकाश, चरण सिंह, विष्णु शर्मा, जितेंद्र, मोनू, मानसिंह, रानी, पुष्पा, मंजू, गीता, रितु बतरा, किरण बतरा, मोहनलाल, हरबती, धर्मबती, कृष्णा देवी, रज्जो ने बताया कि उनके गांव की आबादी करीब 14 हजार है।
विज्ञापन
गांव में बिजली आपूर्ति नूंह फीडर से हा रही हैं। गांव का अलग से बिजली फीडर नहीं हैं। उनके फीडर पर करीब 20 गांव जुडे़ हुए हैं। जिससे बिजली आपूर्ति सही ढंग से नहीं होती। किसी भी गांव में फॉल्ट हो जाने से उनके गांव की बिजली बाधित होती हैं।
विज्ञापन
जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी होती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के लिए अलग से फीडर बनाने के लिए गांव के लिए 200 खंभों की मंजूरी काफी पहले मिली हुई है। लेकिन बिजली विभाग अपनी मनमानी के कारण अलग से लाइन नहीं डलवा रहा। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपायुक्त मनीराम शर्मा से की, जिन्होंने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता को फोन मिलाकर तुरंत समस्या के समाधान का आदेश दिया।