फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Villagers of Balai village threaten to launch a protest; send a complaint letter to the Superintending Engineer.

Delhi NCR News: बलई गांव के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी, अधीक्षण अभियंता को भेजा शिकायती पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। खंड नगीना के अंतर्गत आने वाले ग्राम बलई में पिछले लंबे समय से जारी अघोषित और असहनीय बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली आपूर्ति न होने से नाराज समस्त ग्रामीणों ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड,पलवल के अधीक्षण अभियंता को एक शिकायती पत्र भेजकर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

रातों की उड़ी नींद, सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त

ग्रामीणों ने पत्र में बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति की स्थिति अत्यंत दयनीय और चिंताजनक बनी हुई है। विशेषकर रात्रि के समय घंटों तक बिजली पूरी तरह गुल रहती है। इस भीषण गर्मी में छोटे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, मरीजों और आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही है और ग्रामीणों का सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है।
विज्ञापन


अधिकारियों के उदासीन रवैये पर उठाए सवाल

शिकायतकर्ता ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में स्थानीय बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों को अनेक बार दूरभाष व अन्य माध्यमों से शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि आम जनता की समस्याओं के प्रति संबंधित अधिकारियों का रवैया अत्यंत उदासीन और लापरवाही भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन का अल्टीमेटम, अन्यथा ग्रामीण करेंगे आंदोलन

गांव के प्रबुद्ध नागरिकों ने इस पत्र की प्रतिलिपि माननीय बिजली मंत्री (हरियाणा सरकार), क्षेत्र के माननीय विधायक (फिरोजपुर झिरका) और उपायुक्त (जिला नूंह) को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी है। ग्रामीणों ने विभाग को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पत्र प्राप्त होने के तीन (03) दिवस के भीतर समस्या का प्रभावी समाधान नहीं किया गया, तो ग्राम बलई के समस्त ग्रामीण लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मांग को लेकर एकजुट होने वाले ग्रामीणों में मुख्य रूप से कासिम, मौ. जुबैर, अकरम, आस मौ, ईशाब, फ़ज्जर, शौहराब, जाबेद, इलियास, शौकत, उम्मेद खान, अकरम , अनवर, हमजा, मौ. साय, मुबारक, मासिम , पप्पू, और सुभान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article