Vikas Dubey Encounter: राहुल गांधी का ट्वीट- 'कई जवाबों से अच्छी है खामोशी उसकी, न जाने...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी ने ट्वीट में एक शायरी के माध्यम से इशारों में ये कहने की कोशिश की है कि विकास इसलिए मारा गया क्योंकि अगर वह मुंह खोलता तो कई लोगों पोल खुल सकती थी। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'कई जवाबों से अच्छी है खामोशी उसकी, न जाने कितने सवालों की आबरू रख ली'।
कई जवाबों से अच्छी है ख़ामोशी उसकी
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 10, 2020
न जाने कितने सवालों की आबरू रख ली
प्रियंका गांधी ने किया था ये ट्वीट-
प्रियंका गांधी ने भी विकास दुबे की मौत के बाद ट्वीट किया कि, अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको संरक्षण देने वाले लोगों का क्या? इस तरह उन्होंने विकास जैसे अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगों पर सवाल उठाया है।
अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 10, 2020
मायावती ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
मायावती ने लगातार दो ट्वीट कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'कानपुर पुलिस हत्याकाण्ड की तथा साथ ही इसके मुख्य आरोपी दुर्दान्त विकास दुबे को मध्यप्रदेश से कानपुर लाते समय आज पुलिस की गाड़ी के पलटने व उसके भागने पर यूपी पुलिस द्वारा उसे मार गिराए जाने आदि के समस्त मामलों की माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।'
अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'यह उच्च-स्तरीय जांंच इसलिए भी जरूरी है ताकि कानपुर नरसंहार में शहीद हुए 8 पुलिसकर्मियों के परिवार को सही इंसाफ मिल सके। साथ ही, पुलिस व आपराधिक राजनीतिक तत्वों के गठजोड़ की भी सही शिनाख्त करके उन्हें भी सख्त सजा दिलाई जा सके। ऐसे कदमों से ही यूपी अपराध-मुक्त हो सकता है।'
2. यह उच्च-स्तरीय जाँच इसलिए भी जरूरी है ताकि कानपुर नरसंहार में शहीद हुए 8 पुलिसकर्मियों के परिवार को सही इन्साफ मिल सके। साथ ही, पुलिस व आपराधिक राजनीतिक तत्वों के गठजोड़ की भी सही शिनाख्त करके उन्हें भी सख्त सजा दिलाई जा सके। ऐसे कदमों से ही यूपी अपराध-मुक्त हो सकता है। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) July 10, 2020