फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vikas Chaudhary murder case khattar finger point deceased character congress attack amit shah

विकास हत्याकांड : सीएम खट्टर ने उठाई चौधरी के चरित्र पर अंगुली, कांग्रेस ने साधा अमित शाह पर निशाना

Sat, 29 Jun 2019 08:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 29 Jun 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
Vikas Chaudhary murder case khattar finger point deceased character congress attack amit shah
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या को लेकर राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस हत्याकांड को दुखद घटना बताया, मगर साथ ही विकास के चरित्र पर भी अंगुली उठाते हुए उसे बैड कैरेक्टर बताया।

विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह सहित कई सांसदों व विधायकों के खिलाफ दर्ज मामलों के आधार पर उन सभी को अपराधी करार दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को उद्यमियों के कार्यक्रम में सम्मलित होने आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास हत्याकांड पर पत्रकारों के सवालों का जवाब इसे दुखद घटना बताया। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अपना काम कर रही है और आरोपी जल्द ही जेल के अंदर होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री खट्टर ने विकास चौधरी के चरित्र पर अंगुली उठाते हुए कहा कि जो भी लोग इस घटना पर राजनीति कर रहे हैं, उन्हें भी यह सोचना होगा कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई है उसका व्यक्तिगत रिकॉर्ड आपराधिक था।

गंभीर धाराओं में उनके खिलाफ 13 मामले दर्ज थे। पुलिस रिकॉर्ड में कांग्रेस प्रवक्ता का बैड कैरेक्टर था। राजनीति करने वालों को सोचना होगा कि बैड कैरेक्टर वाले व्यक्ति को उन्होंने प्रवक्ता बनाया हुआ था।

वहीं मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भी भाजपा पर हमला बोला। अशोक तंवर ने कहा कि इस तरह के मामले भाजपा सांसदों, विधायकों और यहां तक कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह पर भी दर्ज हैं। ऐसे में वह सभी अपराधी हैं।

तंवर ने कहा कि विकास के खिलाफ दर्ज 12 मामलों में वह अदालत से बरी हो चुके थे और अब केवल एक ही मामला चल रहा है, वो भी संगीन नही है। तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस तरह की बात कर प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। उनकी पार्टी इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed