फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vijay yadav academy become champion

विजय यादव अकादमी बनी क्रिकेट चैंपियन

Tue, 14 Jan 2014 05:55 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 14 Jan 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
vijay yadav academy become champion

फरीदाबाद के भूपानी स्थित विजय यादव अकादमी की टीम ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आयोजित त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज पर कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन


अकादमी की टीम ने फाइनल में बस्ती की स्टेडियम इलेवन टीम को हराया। सीरीज का आयोजन 31 दिसंबर से 11 जनवरी तक हुआ था।

सेमीफाइनल में विजय यादव अकादमी की टीम ने केबीसी इलेवन बस्ती के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 161 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन


टीम की तरफ से युवराज सूर्यवंशी ने 33 रनों की शानदार पारी खेली। गौरव प्रताप ने 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केबीसी इलेवन की टीम 151 रनों पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबीसी की तरफ से गौरव ने 42 रनों की पारी खेली, बाकी कोई भी बल्लेबाज रन बनाने में सफल नहीं हो सका। विजय यादव अकादमी की टीम की तरफ से राहुल व मनदीप ने दो-दो विकेट हासिल किए।


फाइनल में स्टेडियम इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। विजय यादव अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 104 रनों का स्कोर बनाया।

टीम की तरफ से युवराज ने 40 रनों की पारी खेली। रॉबिन ने 17 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम इलेवन की टीम 87 रनों पर आउट हो गई। अकादमी की तरफ से मनदीप व दीपेश ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब युवराज को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed