{"_id":"5dbda2b68ebc3e93b532e216","slug":"vijay-goel-attack-on-arvind-kejriwal-over-delhi-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने बोला केजरीवाल पर हमला, गोयल बोले- 5 साल में सरकार ने नहीं उठाया कोई कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने बोला केजरीवाल पर हमला, गोयल बोले- 5 साल में सरकार ने नहीं उठाया कोई कदम
Sun, 03 Nov 2019 12:03 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
विजय गोयल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने प्रदूषण के मसले पर दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। पार्टी का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संजीदा नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदूषण से निपटने के लिए विशेषज्ञों और विपक्षी दलों के साथ बैठक तक नहीं बुलाई है। इसकी जगह सम-विषम के सहारे वह अपना आखिरी चुनावी स्टंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद विजय गोयल ने शनिवार को मास्क लगाकर मीडिया से बात की। गोयल के मुताबिक, आज दिल्ली के बच्चे अपने मुख्यमंत्री से कह रहे हैं कि केजरीवाल अंकल, साफ-सुथरी हवा दिलवा दो।
विज्ञापन
गोयल का कहना है कि बीते 57 महीने में दिल्ली सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए कोई काम किया होता तो हालात इतने गंभीर नहीं होते। मुख्यमंत्री की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह उपराज्यपाल के सोफे पर बैठकर धरना देते हैं। गणतंत्र दिवस परेड रोकने के लिए रेल भवन के सामने लेट जाते हैं। प्रदूषण कम करने के नाम पर करोड़ों रुपये के विज्ञापन देकर अपना चेहरा चमकाते हैं और नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करके माफी मांग लेते हैं। यही नहीं, बच्चों की कसम खाकर भी वह मुख्यमंत्री बनने पर सुरक्षा, गाड़ी और बंगला ले लेते हैं।
विजय गोयल ने सीएसई की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि अन्य राज्यों में पराली जलाने से दिल्ली में मात्र 4 से 10 प्रतिशत प्रदूषण होता है। 90 प्रतिशत प्रदूषण खुद दिल्ली के विभिन्न स्रोतों से होता है।
उन्होंने सवाल किया कि प्रदूषण के स्थानीय स्रोतों को सीमित करने के लिए पांच साल में केजरीवाल ने क्या किया? गोयल के मुताबिक, दिल्ली में केजरीवाल की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। इसे बचाने के लिए वह आखिरी कोशिश कर रहे हैं।