Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand for connecting the two flyovers and constructing an underpass at Mandoli toll point

Delhi NCR News: मंडोली चुंगी पर दोनों फ्लाईओवर जोड़ने और अंडरपास बनाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सबोली, हर्ष विहार और नंदनगरी समेत छह लाख लोगों को जाम से राहत दिलाने की कवायद
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली। मंडोली चुंगी पर यातायात की समस्या दूर करने के लिए दोनों फ्लाईओवर को जोड़ने, रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनाने और सेवाधाम रोड चौड़ी करने की मांग उठाई गई है। यमुनापार यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन और सबोली गांव सहित आसपास की आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को जनसुनवाई शिविर में एसडीएम गोकलपुर के सामने यह मांग रखी। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को भी मांग पत्र देकर इस दिशा में जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।

यमुनापार यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन और सबोली गांव आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने बताया कि मंडोली चुंगी पर वजीराबाद रोड के दोनों फ्लाईओवर अलग-अलग बने होने के कारण आसपास के इलाकों के लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। सबोली, मंडोली, हर्ष विहार, नंदनगरी और सेवाधाम रोड की ओर जाने वाले लोगों को जाम और अव्यवस्थित यातायात का सामना करना पड़ता है। आरडब्ल्यूए का दावा है कि इस क्षेत्र में छह लाख से अधिक लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है।
विज्ञापन


चौधरी के अनुसार, 31 अक्तूबर को भी जनसुनवाई शिविर में एसडीएम गोकलपुर के सामने अंडरपास और फ्लाईओवर निर्माण की मांग रखी गई थी। एसडीएम ने इस पर संज्ञान लेते हुए 12 नवंबर को पीडब्ल्यूडी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर को उचित कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था, लेकिन अब तक मौके पर काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की ओर का काम अधूरा
आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्ष 2016 में मंडोली चुंगी-अशोक नगर फ्लाईओवर के नीचे सबोली-मंडोली श्मशान घाट के पास रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनाने के लिए 4.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। रेलवे ने अपने हिस्से का निर्माण कर दिया, लेकिन दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन बीच में आने के कारण पीडब्ल्यूडी की ओर से काम पूरा नहीं हो सका।


तीन प्रमुख मांगें रखीं
जनसुनवाई में आरडब्ल्यूए ने मंडोली चुंगी-अशोक नगर फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन पर अधूरे अंडरपास का निर्माण जल्द पूरा कराने, अशोक नगर और गगन सिनेमा-भोपरा फ्लाईओवर को जोड़कर नंदनगरी व सेवाधाम की ओर लूप बनाने तथा मंडोली चुंगी पर अंडरपास और सेवाधाम रोड का चौड़ीकरण कराने की मांग की। आरडब्ल्यूए के मुताबिक, वर्ष 1999 और 2019 में भी यह प्रस्ताव दिए गए थे। इन कार्यों के पूरा होने से सबोली, मंडोली, हर्ष विहार और नंदनगरी के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed