{"_id":"5bf7b90fbdec2241b842e227","slug":"vijay-dev-has-been-appointed-as-the-chief-secretary-of-delhi-in-place-of-anshu-prakash","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः अंशु प्रकाश की जगह विजय देव बने नए मुख्य सचिव, रह चुके हैं मुख्य चुनाव अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः अंशु प्रकाश की जगह विजय देव बने नए मुख्य सचिव, रह चुके हैं मुख्य चुनाव अधिकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
विजय देव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय देव को राष्ट्रीय राजधानी का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार विजय देव ज्वाइनिंग की तिथि से अगले आदेश तक मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 1987 बैच के आईएएस अधिकारी देव की नियुक्ति का औपचारिक आदेश आ चुका है। देव केंद्र प्रशासित क्षेत्र चंडीगढ़ के सलाहकार भी रहे हैं। मुख्य सचिव अंशु प्रकाश का हाल में केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग में तबादला कर दिया गया था।
विज्ञापन
फरवरी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर प्रकाश से कथित तौर पर हाथापाई हुई थी। प्रकाश को दूरसंचार विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन