फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vihan asked for meeting kidnappers after coming back to home

विहान को ऐसे फुसलाया कि बदमाशों से मिलने की जिद करने लगा मासूम

Wed, 07 Feb 2018 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Feb 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
vihan asked for meeting kidnappers after coming back to home
vihan gupta - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों ने पीड़ित बच्चे से इस तरह दोस्ताना व्यवहार बना लिया था कि पकड़े जाने के बाद वह उनसे मिलने की जिद कर रहा था।

विज्ञापन


आरोपियों ने विहान गुप्ता से दोस्ती से कर ली थी और उसे खुश रखने के लिए उसे चॉकलेट, फास्ट फूड व उसकी पंसद का खाना देते थे। इसी कारण पड़ोसियों को पूरे मामले की भनक तक नहीं लगी थी।

अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे से दोस्ती कर ली थी, ताकि वह चिल्लाए नहीं। उसे खुश रखने के लिए वह उसे चॉकलेट, चिप्स व अन्य सामान देते थे। बच्चे को दूध भी देते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने जब बच्चे को सकुशल बरामद किया और बाद में बच्चे को बदमाशों की फोटो दिखाई तो वह बदमाशों से मिलने की जिद करने लगा। उसने कहा कि फलां अंकल उसे चॉकलेट देते थे और फलां अंकल उसे दूध...। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछा नहीं करे इस कारण गोली मारी थी

vihan asked for meeting kidnappers after coming back to home
vihan gupta - फोटो : अमर उजाला

बदमाश नितिन ने बताया कि उन्होंने स्कूल वैन ड्राइवर नरेश थापा को इसलिए गोली मारी थी कि ताकि बच्चे का अपहरण करने के बाद वह उनका पीछा नहीं करे।

बदमाशों को लगता था कि बच्चे का अपहरण करने के बाद ड्राइवर उनका पीछा करेगा और वह पकड़े जाएंगे।

परिवार की खुशी को देखकर पुलिस अधिकारियों का गला भर आया 
दिल्ली पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर जब पीड़ित परिवार को सौंपा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। परिजनों का कहना था कि पुलिस ने उनकी जिंदगी लौटा दी है।

बेटे को सीने से लगाते ही उसके माता-पिता की आंखों में आंसुओं की झड़ी लग गई। डीसीपी रामगोपाल नायक खुद बच्चे को उसके माता-पिता को सौंपने गए थे। उन क्षणों में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व अधिकारियों का गला भर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed