{"_id":"6f2bb22c26aad572f6d7cef59d0a705a","slug":"vigilance-department-keeps-eye-uponpg-runners","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसे नहीं लगवाया तो घर में हो जाएगा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसे नहीं लगवाया तो घर में हो जाएगा अंधेरा
अनुराग त्रिपाठी/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 14 Feb 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
शहर में धड़ल्ले से चले रहे गर्ल्स और ब्वॉयज पीजी हाउस पर विजलेंस विभाग की खास नजर है। पीजी को कमर्शियल कैटेगरी में रखकर विजलेंस डिपार्टमेंट की टीम औचक निरीक्षण करने में जुटी है।
विज्ञापन
साथ ही घरेलू कनेक्शन लगा कर जो पीजी चल रहे हैं, उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है। इतना ही नहीं विजलेंस टीम संबंधित बिजली घर से आवंटी का कनेक्शन भी कटवाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विद्युत निगम की विजलेंस टीम शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार छापेमारी कर रही है। इसमें आवासीय, ग्रामीण और निर्माणाधीन ग्रुप हाउसिंग क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अब यहां पेट्रोल पंप पर मिलेंगे छोटे सिलेंडर
टीम के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मेरठ मंडल की टीम को एक लक्ष्य दिया गया है, जिसके तहत कार्रवाई हो रही है। इसमें निर्माणाधीन क्षेत्रों पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया। सेक्टर-70 से 100 तक तमाम जगह निरीक्षण करके कार्रवाई की गई।
सूत्रों ने बताया कि शहर में कई आवंटी विज्ञापन प्रकाशित करते हैं। इन पर भी डिपार्टमेंट नजर रखे हुए है। इसके अलावा अपने सूत्रों के आधार पर पड़ताल करके पीजी हाउस की जांच की जानी है।
क्या है नियम
विद्युत निगम की नियमावली के अनुसार घरों में यदि पीजी हाउस चलाया जाता तो वह कमर्शियल गतिविधि की श्रेणी में आता है। पीजी को नियमानुसार गेस्ट हाउस माना गया है। इसके अलावा यदि कोई परिवार रहता है तो वह किराएदार की श्रेणी में आएगा।