फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Videoconferencing unit will call in Nehru Nagar

नेहरू नगर में लगेगी वीडियो कांफ्रेंसिंग कॉल यूनिट

Tue, 08 Jul 2014 12:19 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 08 Jul 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
Videoconferencing unit will call in Nehru Nagar

बीएसएनएल और प्रेस्टो कंपनी के सहयोग से एनसीआर की वीडियो कांफ्रेंसिंग कॉल यूनिट नेहरू नगर में लगाई जाएगी। शाहदरा के बाद एनसीआर में यह दूसरी वीडियो कांफ्रेंसिंग कॉल यूनिट होगी।

विज्ञापन


बीएसएनएल के एजीएम प्लानिंग सुबोध त्यागी ने बताया कि कंपनी के साथ मिलकर बीएसएनएल एनसीआर समेत अन्य कई शहरों में पब्लिक वीडियो कांफ्रेंस कॉल की सुविधा देने जा रहा है।
विज्ञापन


शुरुआत शाहदरा बीएसएनएल दफ्तर में हो चुकी है। इसके बाद कंपनी की ओर से नेहरू नगर सेकेंड स्थित बीएसएनएल के दफ्तर में जगह मांगी थी, जिसे ओके कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांफ्रेंस कॉल यूनिट के लिए तीन सौ वर्ग फीट की जगह और कनेक्टिविटी बीएसएनएल कंपनी को उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा पूरा सेटअप प्राइवेट कंपनी का होगा। सुबोध त्यागी ने बताया कि पीसीओ की तरह अलग-अलग कई केबिन बनाए जाएंगे, जिससे एक साथ कई लोगों को सुविधा मिल सके।


बीएसएनएल के सहयोग से पहली बार भारत में यह कामर्शियल प्लान का प्रारूप तैयार किया गया है। पहले चरण में पब्लिक कांफ्रेंस कॉल की यूनिट एनसीआर समेत आगरा और बरेली में भी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed