फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Video of mistreatment by DCP Monica Bhardwaj goes viral

तीस हजारी बवाल : वकीलों ने महिला आईपीएस अधिकारी से की बदसलूकी, वीडियो वायरल

Fri, 08 Nov 2019 10:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Nov 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Video of mistreatment by DCP Monica Bhardwaj goes viral
वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच शनिवार को हुए बवाल के दौरान उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज के साथ हुई बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि बवाल की सूचना के बाद मोनिका भारद्वाज कुछ पुलिसकर्मियों के साथ कोर्ट परिसर में पहुंचीं। जैसे ही वह भीड़ की ओर जाती हैं, वहां कुछ लोग उन पर हमला करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनिका के साथ मौजूद पुलिसकर्मी व कुछ वकील उनको किसी तरह भीड़ से बचाकर बाहर लाते हैं। इस हमले में एक एसएचओ व कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हो जाते हैं।

हालांकि हमलावर कौन हैं, इसकी अभी जांच जारी है। साथ ही दो पुलिस कर्मियों का ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बता रहा है कि कैसे उसने मैडम को बचाने की कोशिश की और भीड़ ने उसके साथ मारपीट की। 

उसकी सर्विस पिस्टल भी छीनने की कोशिश की गई। एक महिला पुलिस कर्मी की पिस्टल भी घटना के दिन से गायब है। पुलिस दोनों मामलों की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। लापता नाइन एमएम पिस्टल के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शनिवार की घटना में 20 पुलिस वाले और कई वकील घायल हुए थे। 

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। महिला अफसर के मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, तीस हजारी के कुछ वीडियो में वकील मोनिका भारद्वाज से बदसलूकी करते दिख रहे हैं।

उन्हें कुछ पुलिस वाले बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें पकड़ने के लिए भाग रहे हैं। क्राइम ब्रांच की एसआईटी वहां मौजूद सभी पुलिस अफसरों के बयान दर्ज कर रही है।

एक अन्य वीडियो में पुलिसवालों को पीटते दिख रहे वकील
एक और वायरल वीडियो में कुछ वकील अदालत के प्रशासनिक इलाके में घुसकर पुलिस वालों को पीटते दिख रहे हैं। एक समूह सीसीटीवी कैमरे में गाड़ियों में आग लगाता दिखता है।

कुछ पुलिस वाले पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास करते हैं। वकील की पोशाक में एक शख्स उन्हें धमकी देता दिख रहा है। फिर वही शख्स वीडियो बनाने से पुलिसवालों को रोकने की कोशिश करता है। एसआईटी सभी वीडियो की जांच कर रही है।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद दो पुलिस अफसरों का तबादला

पुलिस-वकील बवाल के बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इस मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर (नॉर्थ) संजय सिंह और उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार का तबादला करने का आदेश दिया था। 


कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से पुनर्विचार याचिका भी दाखिल की गई थी, लेकिन कोर्ट ने आदेश में बदलाव करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। संजय सिंह का तबादला लाइसेंसिंग एंड ट्रांसपोर्ट में कर दिया गया। उनकी जगह पर स्पेशल सीपी क्राइम सतीश गोलचा को तैनात किया गया है।

वहीं, उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार को रेलवे का पुलिस उपायुक्त बनाया गया। हरेंद्र की जगह पुलिस उपायुक्त रेलवे दिनेश कुमार गुप्ता को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed