फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Video of a constable taking money by giving bottle of beer went viral now suspended

बीयर की बोतल देकर रुपये लेते सिपाही का वीडियो वायरल, किया गया सस्पेंड

Tue, 12 May 2020 12:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Video of a constable taking money by giving bottle of beer went viral now suspended
दिल्ली में शराब की दुकान के बाहर लगी भीड़ - फोटो : विवेक निगम

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में दिल्ली पुलिस के एक जवान का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में सिपाही ड्यूटी के दौरान शराब के ठेके के बाहर एक युवक को बीयर की बोतलें देकर रुपये लेते हुए दिख रहा है। वीडियो जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो तुरंत कार्रवाई करते हुए सराय रोहिल्ला थाने के आरोपी सिपाही सतपाल को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि सिपाही का कहना है कि वह अपने एक जानकार को लाइन से बचाने के लिए शराब खरीदकर दे रहा है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब की दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जब पुलिसकर्मी ही नियमों का मजाक उड़ाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


करीब 33 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी एक युवक से चुपचाप मुट्ठी में रुपये लेकर उसे बीयर की चार केन पकड़ा रहा है। इसके बाद वह दोबारा ठेके पर चला गया है। पुलिस के मुताबिक छानबीन की गई तो वीडियो ठेका शास्त्री पार्क का मिला। वीडियो में पुलिसकर्मी की शक्ल नहीं दिख रही। जांच के बाद ड्यूटी पर तैनात सिपाही सतपाल मिला। वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोमवार को उसे सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed