{"_id":"6a9d46933df8f4bdde022677","slug":"development-works-in-shalimar-bagh-and-pitampura-gain-momentum-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153665-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शालीमार बाग और पीतमपुरा में विकास कार्यों को मिली गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शालीमार बाग और पीतमपुरा में विकास कार्यों को मिली गति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ
नई दिल्ली। शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में रविवार को कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीबी-ब्लॉक में स्कूल भवन के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। वहीं, एएफ-ब्लॉक और सीएंडडी ब्लॉक की मुख्य सड़क पर खुले ओवरहेड कंडक्टर को भूमिगत केबल में बदलने के कार्य की शुरुआत की गई।
मुख्यमंत्री ने पीतमपुरा में श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज से रिंग रोड तक नई सड़क के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। करीब 2.84 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।हैदरपुर के नेहरू कैंप में नवनिर्मित टॉयलेट ब्लॉक और पीतमपुरा के एसपी-टीपी ब्लॉक में आधुनिक कॉम्पैक्टर का भी उद्घाटन किया गया। इसके अलावा वाईपी ब्लॉक के तीन और डब्ल्यू ब्लॉक के 10 पार्कों में सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास को बड़े प्रोजेक्ट तक सीमित रखने के बजाय हर गली, कॉलोनी और नागरिक तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने स्वच्छता, हरित क्षेत्रों, सड़क कनेक्टिविटी और शहरी व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया। ब्यूरो