फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Building collapse in moti bagh Delhi AAP alleges corruption Congress questions system

दिल्ली में गिरी इमारत: एक तरफ ऑपरेशन जिंदगी, दूसरी ओर राजनीति; आप बोली भ्रष्टाचार; कांग्रेस का सिस्टम पर सवाल

Sun, 06 Sep 2026 04:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 06 Sep 2026 04:35 PM IST
सार

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एमसीडी के बिल्डिंग विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तबादले का रेट 1.25 करोड़ रुपये है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे भ्रष्टाचार के रहते हादसों का रुकना नामुमकिन है। 

विज्ञापन
Building collapse in moti bagh Delhi AAP alleges corruption Congress questions system
दिल्ली के मोती बाग में गिरी इमारत - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी दिल्ली के मोती बाग स्थित सत्य निकेतन इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया है। यह इमारत दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक पीजी (पेइंग गेस्ट) के रूप में इस्तेमाल की जा रही थी, जिसके मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका है। एक तरफ जहां मलबे में दबी जिंदगियों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर 'ऑपरेशन जिंदगी' चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इस दर्दनाक हादसे पर राजनीतिक घमासान भी शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सिस्टम की नाकामी और भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ, डीडीएमए, दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस, एमसीडी और सिविल डिफेंस की टीमें पूरे समन्वय के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं और लोगों को सुरक्षित निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे से आ रही आवाजें
स्थानीय बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने मौके का जायजा लेते हुए इसे हृदयविदारक बताया। उन्होंने चिंताजनक जानकारी दी कि कुछ छात्र मलबे के अंदर से फोन भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सटीक संख्या बताना मुश्किल है, लेकिन छात्र अंदर फंसे हुए हैं। सरकार पूरी तरह से गंभीर है और हमारी प्राथमिकता उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है।

विज्ञापन

10-15 छात्रों का रेस्क्यू
डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने बताया कि मौके पर 15-20 छात्र मौजूद थे, जिनमें से 10 से 15 छात्रों को रेस्क्यू कर तुरंत अस्पताल भेज दिया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

हादसे पर गरमाई राजनीति
इस त्रासदी के बाद दिल्ली की राजनीति भी पूरी तरह से गरमा गई है। विपक्ष ने एमसीडी और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप नेता आतिशी ने इस घटना को बेहद विचलित करने वाला बताते हुए सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

एमसीडी पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एमसीडी के बिल्डिंग विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तबादले का रेट 1.25 करोड़ रुपये है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे भ्रष्टाचार के रहते हादसों का रुकना नामुमकिन है। साथ ही आशंका जताई कि अब ऑडिट के नाम पर व्यापारियों, जिम और अस्पतालों से करोड़ों की वसूली की जाएगी।

चुनाव से बड़ा है यह मुद्दा
कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि दिल्ली में लगातार इमारतों का गिरना चुनाव से कहीं अधिक महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस तरह से बच्चे यहां अपनी जान गंवा रहे हैं, वह सिस्टम की बड़ी नाकामी है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवारों को तुरंत सहायता देने की मांग की।

फिलहाल, घटनास्थल पर जेसीबी मशीनें और रेस्क्यू टीमें लगातार काम कर रही हैं। प्रशासन का पूरा ध्यान मलबे में फंसे बाकी लोगों को जल्द से जल्द और सुरक्षित बाहर निकालने पर केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed