VIDEO: डीडीए फ्लैट्स के लिए क्या करें, क्या न करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउसिंग स्कीम 2014 का आवेदन फॉर्म भरने की जानकारी देने के लिए डीडीए ने अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में आवेदन की ओर से फॉर्म में भरी जाने वाली जानकारी को सिलसिलेवार ढंग से समझाया गया है।
यानी आवेदन फॉर्म में कहां नाम लिखना है, कहां पैन नंबर और और कहां फ्लैट का कोड लिखना है इसकी जानकारी दी जा रही है। इस वीडियो में आवेदन पत्र भरते समय ध्यान में रखी जाने वाली सावधानियों की बात बताई गई है।
डीडीए उपाध्यक्ष बलविंदर कुमार ने बताया कि इससे पहले संपत्ति के लीज होल्ड से फ्री होल्ड में परिवर्तन की प्रक्रिया को समझाने वाला वीडियो को अपलोड किया गया था। जिसकी सफलता को देखते हुए डीडीए ने हाउसिंग स्कीम वाले आवेदन फार्म भरने से संबंधित वीडियो तैयार कराया है। वीडियो को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
वीड़ियो देखने के लिए क्लिक करें
डीडीए हाउसिंग स्कीम में शामिल होने के लिए बैंक आपकी राह आसान करने में जुटे हैं। इसके तहत कई बैंक अलग अलग दरों पर पंजीकरण की तय राशि के लिए कर्ज दे रहे हैं।
वहीं कुछ बैंकों ने कुछ खास स्कीम और कुछ शर्तों के साथ 90 प्रतिशत तक होम लोन मुहैया कराने का दावा किया है। सदर बाजार स्थित एक्सिस बैंक के ब्रांच हेड दीपक मुमतानी का कहना है कि आशा होम के नाम से बैंक अपने ग्राहकों को लोन की राह आसान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि दस हजार रुपये प्रतिमाह की पगार पाने वालों को भी हाउसिंग लोन दिया जा रहा है। जबकि युवाओं के लिए लोन राशि चुकाने की अधिकतम अवधि 30 साल रखी गई है।