{"_id":"5ba401d0867a557eaf1879ab","slug":"victim-claims-that-her-child-father-is-acp-dna-test-will-prove-it","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं-'एसीपी ही बच्चे का पिता, करा लें डीएनए टेस्ट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप पीड़िता का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं-'एसीपी ही बच्चे का पिता, करा लें डीएनए टेस्ट'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के सदर बाजार थाने के तत्कालीन एसएचओ और वर्तमान में एसीपी(सिक्योरिंटी) रमेश दहिया कुछ माह पूर्व भी महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। तब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए उन्हें लाइन में भेज दिया था। बाद में उनका तबादला सिक्योरिटी में कर दिया गया।
अब जब महिला ने लिखित में शिकायत दी है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पीड़िता ने दावा किया है कि उसके मार्च 2018 में पैदा हुए बच्चे के पिता रमेश दहिया ही है और इसे साबित करने के बच्चे का डीएनए करा सकते हैं।
उसने कहा कि गर्भवती होने पर रमेश ने उससे शादी करने का दावा किया था। आरोपी ने उसकी मां से शादी की बातचीत भी की थी। आरोप है कि घटना के बाद रमेश उससे अलग-अलग चार नंबरों से अश्लील चेटिंग भी करता था।
विज्ञापन
इसके सबूत भी उसके पास हैं। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि उसके बच्चे को वापस दिलवाया जाए। उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं।

Trending Videos
वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
आरोपी वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करता रहा। जुलाई 2017 में पीड़िता गर्भवती हुई तो रमेश ने बच्चा गिराने की बात की। पीड़िता इसके लिए तैयार नहीं हुई और मार्च 2018 में बेटे को जन्म दिया।
उसके बार-बार कहने पर भी रमेश ने शादी नहीं की। आरोप है कि 20 जून 2018 को पीड़िता अपनी मां के घर गई हुई थी। इस बीच रमेश वहां पहुंचा और पीड़िता की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ कर उसकी मां को वीडियो भी दिखाया।
6 जुलाई 2018 को रमेश पीड़िता को उसके नवजात बच्चे के साथ रिजरोड ले गया। वहां उसका कजिन नितीश और उसकी पत्नी ज्योति मिली। रमेश ने पीड़िता से बच्चा छीनकर नितीश को दे दिया।

थाने के सिपाहियों ने किया पीछा
पीड़िता का कहना है कि सदर बाजार थाने के तीन सब इंस्पेक्टर व बीट के कुछ पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। गत 23 जुलाई को सदर बाजार थाने के एसआई आशीष ने पीड़िता, उसके भाई व एक रिश्तेदार को पटियाला हाउस कोर्ट बुलाकर जबरन शपथ पत्र पर साइन करवाए।
पीड़िता के मुताबिक जब उसने रमेश से बच्चे को वापस लाने के लिए कहा तो आरोपी ने उसकी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की धमकी दी। इस बीच रमेश का एसीपी के लिए प्रमोशन हो गया।
महिला को मैंने कुछ रुपये उधार दिए थे। वापस मांगे तो देने से इनकार कर दिया और अब केस दर्ज करवा दिया।
रमेश दहिया, एसीपी