फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vice President Jagdeep Dhankhar Addressed International Congress of Vedanta organised at JNU

Jagdeep Dhakhar: 'भारत में सनातन, हिंदू के जिक्र से गुमराह लोग चौंकाने वाली प्रतिक्रिया देते हैं', धनखड़ बोले

Fri, 03 Jan 2025 02:42 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 02:42 PM IST
सार

जेएनयू के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वेदांत सम्मेलन में बोलते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि सनातन और हिंदू का उल्लेख करने पर हैरान करने वाली प्रतिक्रिया आना दुखद है। वेदांत और सनातनी ग्रंथों को बताकर नकारना विकृत औपनिवेशिक मानसिकता का प्रतीक है। वेदांत के ज्ञान की समाज पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कक्षाओं तक लाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar Addressed International Congress of Vedanta organised at JNU
जगदीप धनखड़, उपराष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में सनातन और हिंदू का उल्लेख करने पर हैरान करने वाली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यह काफी दुखद है। इन शब्दों के अर्थ को समझने के बजाए लोग तुरंत प्रतिक्रिया देने लगते हैं। हमारे देश में वेदांत और सनातनी ग्रंथों को पश्चगामी बताकर नकारना विकृत औपनिवेशिक मानसिकता का प्रतीक है। यह बातें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के 27वें अंतरराष्ट्रीय वेदांत सम्मेलन में कहीं।

विज्ञापन


जेएनयू के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वेदांत सम्मेलन में बोलते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता का कुकृत्यों को ढाल देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे तत्वों का पर्दाफाश करना हर भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह युद्ध, निरंतर बढ़ते तनाव और अशांति हर हिस्से में मौजूद हैं। यह न केवल मनुष्यों के बीच है बल्कि अन्य जीवों के बीच भी है। 
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा कि डिजिटल गलत सूचनाएं, संसाधनों का अत्यधिक दोहन ये अप्रत्याशित चुनौतियां हैं जिनके लिए तकनीकी समाधान के साथ-साथ नैतिक ज्ञान और व्यावहारिक दृष्टिकोण की आवश्यकता है, जो वेदांत दर्शन की गहरी समझ से उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौटना होगा। उन्होंने वेदांत ज्ञान की समाज तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए इसे कक्षाओं तक लाने का आह्वान किया। वेदांत अतीत का अवशेष नहीं है, बल्कि भविष्य का ब्लूप्रिंट है। 


उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति और संवाद सभ्यता के लिए आवश्यक हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अभिव्यक्ति का अधिकार होना चाहिए। संवाद, बहस, चर्चा, विचार-विमर्श को विघटन और संकट के हमले में से बाहर लाने की आवश्यकता है। यह कि मैं अकेला सही हूं, यह अज्ञानता की सीमा है। यह अत्यधिक अंहकार को दर्शाता है। सम्मेलन में जेएनयू की कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुडी पंडित, अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय के मानद प्रोफेसर अरिंदम चक्रवर्ती समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed