{"_id":"86b46b02d78ea7e2d8a0b48ba93f3821","slug":"vice-president-arrived-at-the-91th-birthday-of-gulzar-dehlvi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलजार देहलवी के 91वें जन्मदिन पर पहुंचे उपराष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलजार देहलवी के 91वें जन्मदिन पर पहुंचे उपराष्ट्रपति
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 07 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रख्यात शायर पंडित आनंद मोहन जुत्शी ‘गुलजार देहलवी’ के सम्मान में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा, ‘देहलवी के बाद बोलना सितम है और उनके बारे में बोलना बेअदबी। वह सेक्टर-26 क्लब में मंगलवार को गुलजार देहलवी को 91वें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति ने संबोधन की शुरुआत देहलवी की लिखी पंक्तियों ‘गुलजार आबरू-ए-अदब अब हमीं से है। दिल्ली में अपने बाद ये लुत्फे सुखन कहां’ से की। उन्होंने देहलवी को जन्मदिन की बधाई देते हुए शख्सियत बरकरार रहने की दुआ की।
विज्ञापन
वहीं, जब प्रख्यात शायर को केवल पांच मिनट बोलने को कहा गया तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि दरिया को कूचे में बंद करना है। उन्होंने लोगों की दुआओं पर अर्ज किया, ‘बड़ी मुसीबत है लंबी जिंदगानी।
विज्ञापन
अजीजों की दुआओं ने मार डाला’। उपराष्ट्रपति के पास समय कम है और जल्दी जाने की बात पर उन्होंने कहा, ‘महबूब ज्यादा खूबसूरत हो तो उसके आशिक बहुत निकल आते हैं’।