फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vhp workers meet mps to build law for ram mandir in ayodhya

वीएचपी ने तेज की राम मंदिर बनाने की मुहिम, सांसदों से मिलकर कानून पारित करने की लगाई गुहार

Sun, 25 Nov 2018 05:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Nov 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
vhp workers meet mps to build law for ram mandir in ayodhya
महेश गिरि - फोटो : अमर उजाला

संसद में कानून पारित करा कर राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने की मुहिम में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के सदस्य जुट गए है। इसके तहत परिषद के कार्यकर्ता संतों का समर्थन जुटा ही रहे है। साथ ही केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए सांसदों से भी संपर्क साध रहे है।  

विज्ञापन


इंद्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता दिल्ली के सांसदों से मिलकर लिखित में गुहार कर रहे है कि केंद्र सरकार से कानून पारित करा कर मंदिर निर्माण में सहयोग करें। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात के बाद शनिवार को विहिप का प्रतिनिधि मंडल सांसद महेश गिरी से मिला।  
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे विहिप के प्रांत मंत्री बचन सिंह ने सांसद महेश गिरी से कहा कि वह केंद्र सरकार पर कानून बनाकर मंदिर निर्माण के लिए दबाव बनाएं। राम मंदिर का चुनाव से कोई लेनादेना नहीं है। यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि इसके दो रास्ते हैं। पहला इस मामले में उच्चतम न्यायालय फैसला दे। दूसरा संसद में कानून बनाकर मंदिर निर्माण कराया जाए। कोर्ट में 68 सालों से मामला लंबित है। विहिप मीडिया प्रचार प्रसार मंत्री महेंद्र रावत ने कहा कि प्रयाग में कुंभ के दौरान आयोजित होने वाली धर्म संसद में हालात की समीक्षा की जाएगी। केंद्र संसद में कानून बनाकर इसी शीतकालीन सत्र में मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed