फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vehicles worth more than 100 crores sold on Dhanteras despite economic downturn

आर्थिक मंदी के बावजूद धनतेरस पर बेचे गए 100 करोड़ से अधिक के वाहन

Fri, 25 Oct 2019 09:12 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 25 Oct 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
Vehicles worth more than 100 crores sold on Dhanteras despite economic downturn
शोरूम में धनतेरस पर बाइक खरीदारों की लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
नोएडा जिले में आर्थिक मंदी होने के बावजूद शुक्रवार को धनतेरस पर जिले में करीब 1150 चार पहिया बेचे गए हैं और करीब 2600 दो पहिया वाहनों की डिलीवरी की गई है। वाहन शोरूम से जुडे़ अधिकारियों की मानें तो धनतेरस पर उनको यह उम्मीद नहीं थी लेकिन काफी अच्छी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।
विज्ञापन


दरअसल, जिलेभर में दो पहिया वाहनों के 34 डीलर है और 22 डीलर चार पहिया वाहन बेचते हैं। शुक्रवार को मारूति के शोरूम में करीब 500 वाहनों की डिलीवरी हुई है। इनमें चार लाख से लेकर 14 लाख रुपये तक की कार शामिल है। इसी तरह हुंडई की करीब 250 गाड़ियां जिलेभर में बेची गई है। जबकि टोयटा, महेंद्रा,होंडा, समेत अन्य शोरूम में भी शुक्रवार को खासी भीड़ दिखी। 
विज्ञापन


ऑटो बाजार के जानकार बताते हैं कि नवरात्र के बाद से वाहनों की जो बुकिंग की गई थी उनके बिल कराए जा चुके थे लेकिन उनकी डिलीवरी शुक्रवार को धनतेरस के दिन की गई है। उन्होंने बताया कि इस दिन को लेकर उत्साह कम था मगर जिस संख्या में अचानक ही शुक्रवार को लोग वाहन लेने के लिए बाजार पहुंच गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन डीलरों ने भी दोपहिया को लोन आदि करने और डिलीवरी देने में करीब एक घंटे का ही समय लिया और बाइक व स्कूटी हाथोंहाथ डिलीवरी कर दी। वहीं, चार पहिया लेने वाले लोगों ने अपने वाहनों को मुहुर्त के अनुसार ही चाबी थामी थी। इससे पहले वह लोन और पैसे संबंधित पूरा काम निपटा चुके थे।

रोहन ग्रेनो के वाइस प्रेसीडेंट संजोय सरकार ने बताया कि उनके शोरूम से शुक्रवार को 100 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई है। हालांकि कई ऐसे लोग थे जिन्होंने कागजी कार्रवाई पहले ही पूरी कर ली थी और शुक्रवार को मुहुर्त के अनुसार गाड़ी की चाबी ली थी। इसी तरह सेक्टर-10 स्थित दोपहिया शोरूम में मैनेजर मदन ने बताया कि शुक्रवार को वाहन बेचने के लिए बैंक और शोरूम दोनों की टीम ने मिलकर एक घंटे में दोपहिया वाहन की डिलीवरी कर दी गई है।


संजय माथुर, परिवहन आयुक्त मेरठ ने कहा कि अभी केवल एक औसत ही कहा जाएगा लेकिन नोएडा में वाहन विक्रेता डीलरों से जो बात की गई है उसमें धनतेरस के दिन करीब 1150 से चारपहिया और 2600 दोपहिया बेचे गए हैं। इनसे करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की संभावना है और इनके रजिस्ट्रेशन से परिवहन विभाग को भी राजस्व मिल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed