फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vehicles will run fast from Alipurduar to IGI Airport in August

Delhi: अलीपुर से IGI एयरपोर्ट तक अगस्त में फर्राटा भरेंगे वाहन, अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 का कार्य 95% पूरा

Thu, 19 Jun 2025 05:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 Jun 2025 05:04 AM IST
सार

अलीपुर के पास दिल्ली-पानीपत हाईवे से शुरू हो रहा यूईआर-2 रोहिणी, मुंडका, नजफगढ़, द्वारका से होते हुए महिपालपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर समाप्त हो रहा है। इसके तीन पैकेज हैं।

विज्ञापन
Vehicles will run fast from Alipurduar to IGI Airport in August
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

बाहरी दिल्ली के अलीपुर से आईजीआई एयरपोर्ट तक डेढ़ माह बाद यानी अगस्त से वाहन फर्राटा भरेंगे। अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर)-2 का निर्माण कार्य 95 फीसदी पूरा कर लिया गया है। 8,000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कॉरिडोर को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से दिल्ली खंड के लिए वित्तपोषित किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) कर रहा है।

विज्ञापन


अलीपुर के पास दिल्ली-पानीपत हाईवे से शुरू हो रहा यूईआर-2 रोहिणी, मुंडका, नजफगढ़, द्वारका से होते हुए महिपालपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर समाप्त हो रहा है। इसके तीन पैकेज हैं। पहला पैकेज एनएच-1 दिल्ली पानीपत हाईवे इंटरसेक्शन से कराला-कंझावला रोड तक (15.70 किलोमीटर), दूसरा कराला-कंझावला रोड से नांगलोई-नजफगढ़ रोड (13.45 किलोमीटर) व तीसरा पैकेज नांगलोई-नजफगढ़ रोड़ से द्वारका सेक्टर-24 (9.66 किलोमीटर) का है। वहीं, 37.29 किलोमीटर लंबाई की दो सड़कों का भी निर्माण कार्य जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें बवाना इंडस्ट्रियल एरिया से बरवासनी बाइपास सोनीपत (29.60 किलोमीटर) और ढिचाऊ कलां से बहादुरगढ़ बाईपास (7.2 किलोमीटर) हैं। इन दोनों सड़कों के जरिये सोनीपत और बहादुरगढ़ से वाहन बिना किसी बाधा के एयरपोर्ट और गुरुग्राम की तरफ जा सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि कॉरिडोर शुरू होने के बाद दिल्ली में रोजाना ढाई लाख के करीब वाहनों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिग्नल फ्री सफर मिलेगा
इसके शुरू होने से दिल्ली के अंदर सड़कों पर वाहनों का पड़ने वाला दबाव काफी कम होगा। मालवाहक वाहनों को दिल्ली की भीतरी सड़कों पर नहीं आना पड़ेगा। प्रदूषण नियंत्रित होगा साथ ही समय और ईंधन की भी बचत होगी। हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें एयरपोर्ट, गुरुग्राम व जयपुर की तरफ जाना है, उन्हें सिग्नल फ्री सफर मिलेगा।


27 फ्लाईओवर का निर्माण
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाल ही में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व कैबिनेट सहयोगियों के बीच हुई बैठक के दौरान परियोजना प्रगति की स्थिति प्रस्तुत की। यूईआर-2 में 27 फ्लाईओवर, दो आरओबी, 11 अंडरपास, 27 छोटे और बड़े ब्रिज, 17 सबवे और 111 किलोमीटर की सर्विस रोड शामिल है। इस परियोजना को दिल्ली की तीसरी रिंग रोड के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed