{"_id":"588de2294f1c1b8a17e7fdf6","slug":"vehicles-are-parked-on-the-street-randomly-parking-on-the-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बेतरतीब खड़ी हो रहे वाहन, कागजों में है पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बेतरतीब खड़ी हो रहे वाहन, कागजों में है पार्किंग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 30 Jan 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में वाहनों का बोझ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है मगर इसके लिए माकूल पार्किंग की व्यवस्था आज तक नहीं हो सकी है। यही कारण है कि वाहनों को शहर की सड़कों के किनारे खड़ा करना लोगों की मजबूरी बन चुकी है।
विज्ञापन
पुराने गुरुग्राम में तो बुरा हाल है। वर्ष 2009 से कागजों में ही मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की बात चल रही है। बस स्टैंड, महावीर चौक,अग्रसेन चौक, अग्रवाल धर्मशाला चौक, सोहना चौक, ओल्ड रेलवे रोड, न्यू रेलवे रोड सहित अन्य इलाकों में हर समय जाम की गंभीर समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
पुराने गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम का सबसे बड़ा कारण पार्किंग का अभाव है। इसके कारण लोगों को मजबूरी में वाहनों को यहां-वहां खड़ा करना पड़ता है। दुकानदारों और ग्राहकों के लिए इन क्षेत्रों में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
मानव आवाज संस्था के अध्यक्ष अभय जैन ने बताया कि शहर के बीच कमान सराय में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव साल 2009 से चल रहा है। जैन का कहना है कि नगर निगम की पर्याप्त जमीन होने के बावजूद यहां मल्टीलेवल पार्किंग पर काम नहीं किया जा रहा है।
संस्था ने अध्ययन किया है कि पुराने शहर में तीन स्थानों कमान सराय, ओल्ड जेल चौक व सोहना चौक पर नगर निगम की खाली जमीन है। इन तीनों स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग बनानी चाहिए। जिससे सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहन इनमें खड़े हो जाएंगे। संस्था का कहना है कि पिछले कई सालों से इस प्रकार की पार्किंग बनाने को लेकर योजनाएं तैयार की गई हैं। मगर इसकी फाइलें सरकारी अधिकारियों की टेबल पर घूम रही हैं। इसे लेकर कोई ठोस काम नहीं हुआ है।