फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vehicle collides with bike, young man dies, friend's condition critical

Delhi NCR News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, दोस्त की हालत नाजुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी बाग फ्लाई ओवर पर हुआ हादसा, आरोपी चालक वाहन सहित भागा
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाबी बाग में मंगलवार सुबह एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक विजय की मौत हो गई, वहीं उसका दोस्त मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक वाहन समेत भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की पहचान के लिए आस पास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी के मुताबिक विजय परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-20 में रहता था। वह ढोल बजाने का काम करता था। सोमवार को वह नारायणा में रहने वाली अपनी बहन के घर गया था। वहां से वह अपने दोस्त मोनू के साथ बाइक से घर जा रहा था। पंजाबी बाग फ्लाई ओवर पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक उछलकर दूर गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत भाग गया।
विज्ञापन

सड़क पर घायल युवकों को देखकर वहां से गुजरने वाले बाइक सवार रुके और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि सुबह 8:10 बजे पंजाबी बाग थाना पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां एक बाइक क्षतिग्रस्त देखी। साथ ही दो युवक अचेत पड़े मिले। पुलिस घायलों को पास के आचार्य भिक्षु अस्पताल में लेकर गए। जहां विजय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोनू को तुरंत सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed