{"_id":"8c7343ca98e5c4ba165c26fb93c8fe08","slug":"vegetable-traders-strike-ended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी की मारा-मारी खत्म, आज शाम खुलेंगी मंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी की मारा-मारी खत्म, आज शाम खुलेंगी मंडिया
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादपुर मंडी में हड़ताल पर बैठे आढ़तियों ने सोमवार देर रात हड़ताल वापस ले ली। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ घंटों बैठक के बाद आढ़तियों ने उनके आश्वासन पर हड़ताल वापस लेकर मंगलवार से मंडी खोलने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
सिसोदिया ने आढ़तियों की मांग पर एक्ट में बदलाव के लिए एक समिति का गठन करने का आश्वासन दिया है।
दरअसल आढ़ती सरकार के उस आदेश के खिलाफ थे जिसमें आढ़ती को किसान के बजाए 6 प्रतिशत टैक्स खरीददार से लेने के लिए कहा गया था।
आढ़ती इसके विरोध में सोमवार सुबह की हड़ताल पर चले गए। आजादपुर मंडी को बंद कर दिया। सरकार के एस्मा लगाने के चेतावनी के बाद भी आढ़ती नहीं माने। इसके बाद खुद शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार देर शाम उन्हें मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिल्ली में सब्जी का अकाल, देनी होगी मुंहमांगी कीमत!
विज्ञापन
मंत्री के बुलावे पर मेठा राम, अनिल मल्होत्रा, राज कुमार भाटिया, महेंद्र सोनपाल सहित पांच लोगों का दल सचिवालय के लिए रवाना हुआ। जानकारी के मुताबिक मनीष सिसोदिया ने आढ़तियों को दिल्ली कृषि उपज विपणन एक्ट में बदलाव का आश्वासन दिया है।
लेकिन इसके लिए उन्होंने एक समिति का गठन करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस समिति से आढ़तियों की राय जानेगी। जिसमें सभी मंडियों के आढ़ती शामिल होंगे। उसके बाद ही आगे एक्ट में बदलाव दिया जाएगा।
समिति गठने के 10 दिन बाद अपनी रिपोर्ट देगी। मंत्री के इस आश्वासन पर आढ़ती मान गए है। साथ ही हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी है। मंगलवार को फिर से मंडी में रोज की तरह काम होगा।