{"_id":"5e149bf08ebc3e87e915dcce","slug":"vc-m-jagadesh-kumar-says-over-jnu-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू हिंसा: घटना के तीसरे दिन बोले वीसी, सब कुछ भुलाकर आओ मिलकर करें नई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू हिंसा: घटना के तीसरे दिन बोले वीसी, सब कुछ भुलाकर आओ मिलकर करें नई शुरुआत
Tue, 07 Jan 2020 10:45 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
जेएनयू वीसी एम जगदीश कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू कैंपस में 5 जनवरी को हिंसा के तीसरे दिन पहली बार कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार सामने आए। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि आइये, बीती बातों को भुलाकर एक नई शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की घायल छात्रों के साथ पूरी हमदर्दी है। अब सर्वर काम कर रहा है। इसलिए विद्यार्थियों से आग्रह करता हूं कि कैंपस सुरक्षित है और वे वापस आकर रजिस्ट्रेशन करें।
विज्ञापन
मंगलवार को जेएनयू कुलपति हाथ जोड़कर बोले, ‘हिंसा की निंदा करता हूं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। हम उम्मीद करते हैं कि जितने भी छात्र हिंसा में जख्मी हुए हैं, वे जल्द स्वस्थ होंगे और सामान्य जिंदगी जीएंगे।
विज्ञापन
यह कैंपस हर मुद्दे पर चर्चा और बहस के लिए जाना जाता है। हिंसा कोई समाधान नहीं है। हम लोग हर एक विकल्प देख रहे हैं, जिससे कैंपस में स्थिति सामान्य हो। सर्वर मंगलवार 12 बजे से दोबारा काम कर रहा है। इसलिए विद्यार्थी समय से रजिस्ट्रेशन कराएं और विश्वविद्यालय के एकेडमिक कलेेंडर को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
साथ ही, कुलपति ने कहा कि जेएनयू के अपने सुरक्षा गार्ड हैं। कैंपस में शांति व सुरक्षा बनाए रखना इनका काम है। कैंपस में छात्रों के बीच कहासुनी होती रहती है। इसे तूल नहीं दिया जा सकता।
हालांकि, रविवार को नकाबपोशों की भीड़ ने विद्यार्थियों को निशाना बनाया तो पुलिस को तत्काल सूचना दी गई, ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो और छात्रों को सुरक्षित रखा जा सके। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ही पुलिस को बुलाया था।
इसी के चलते पुलिस ने कैंपस में फ्लैग मार्च भी किया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कैंपस में लाठियों से हमला करने वाले नकाबपोश कौन थे, इसकी पुलिस जांच कर रही है। अभिभावाकों, छात्रों व शिक्षकों को विश्वास दिलाता हूं कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।