फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi vasant vihar triple murder solve old couple friend daughter live in partner conspire for loot

दिल्लीः वसंत विहार तिहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, लूट के लिए हुई थी बुजुर्ग दंपती व नर्स की हत्या

Wed, 26 Jun 2019 02:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 26 Jun 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
delhi vasant vihar triple murder solve old couple friend daughter live in partner conspire for loot
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड सुलझा - फोटो : हिमांशु सोनी

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वसंत विहार तिहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। बुजुर्ग दंपती विष्णुस्वरूप माथुर (79) व शशि माथुर (75) और नर्सिंग असिस्टेंट खुशबू नौटियाल (23) की हत्या लूटपाट के लिए की गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वृद्धा की सहेली की बेटी गुरुग्राम निवासी प्रीति सेहरावत उर्फ मोना (42) ने अपने लिव-इन पार्टनर मनोज भट्ट (39) के साथ मिलकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


पहचान उजागर होने की डर से आरोपियों ने तीनों की हत्या कर दी थी। अपराध शाखा ने मंगलवार देर रात दोनों को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया मनोज भट्ट लिव-इन पार्टनर की हत्या में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि वसंत विहार के वसंत गांव स्थित वसंत अपार्टमेंट के मकान नंबर-234, निवासी विष्णुस्वरूप माथुर, उनकी पत्नी शशि माथुर और उनकी नर्स खुशबू की 22 जून की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

घटनास्थल के आसपास कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया तो हर जगह एक बाइक सवार व उसके पीछे महिला दिखाई दे रही थी। मामले को सुलझाने के लिए एसीपी जसबीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर नीरज चौधरी, एसआई मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा व सुरेंद्र राणा की विशेष टीम बनाई थी।

दो शादी कर चुकी है प्रीति

टीम ने शशि माथुर की बेटी से पूछताछ की तो पता लगा कि 17 जून को प्रीति सेहरावत नामक महिला उसकी मां के घर आकर रात भर रुकी थी। प्रीति का रात में आकर रुकना संदेह पैदा कर रहा था। पुलिस ने मोबाइल डिटेल को भी खंगाला।

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई तो बाइक पर पीछे बैठने वाली महिला प्रीति ही निकली। एसआई मनोज यादव व सुरेंद्र शर्मा की टीम ने मंगलवार रात को अंबेडकर नगर गुरुग्राम निवासी प्रीति सेहरावत व उसके लिव-इन पार्टनर मनोज को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक मनोज और प्रीति सेहरावत ने पहले पीजी और बाद में खाने की होम डिलीवरी का काम शुरू किया था। दोनों व्यवसाय नहीं चला। दोनों को पैसे की जरूरत थी। उसने मनोज के साथ हत्या व लूटपाट की साजिश रची थी। 17 जून को बुजुर्ग दंपती के घर जाने के अलावा ये वारदात से एक दिन पहले रेकी करने वसंत अपार्टमेंट गए थे। प्रीति ने अपने जान-पहचान होने का फायदा उठाकर पीड़ित बुजुर्ग दंपती के घर का गेट खुलवाया था। 

पुलिस के मुताबिक प्रीति की पहले दो शादी हो चुकी है। वह तीन वर्ष से मनोज के साथ लिव इन में रह रही थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति के घर से क्या-क्या लूटा था। मनोज अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में पांच वर्ष जेल में रह चुका है।

बरामद सामान : वारदात में प्रयुक्त की गई लाल रंग की पल्सर, सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा था बैग, ज्वैलरी व 86,000 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed