फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vasant kunj rape and murder case

पापा ने पुलिस के साथ रात भर मम्मी को ढूंढा

Mon, 12 Jan 2015 07:45 AM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 07:45 AM IST
विज्ञापन
Vasant kunj rape and murder case

पापा ने मम्मी को रात भर ढूंढा। मम्मी जब नहीं मिली तो पापा ने पुलिस को बुलाया। पापा ने पुलिस के साथ भी मम्मी को ढूंढा। लेकिन मम्मी नहीं मिलीं.. सुबह पता लगा कि किसी ने उन्हें मार दिया है... ये कहना है महिला की 13 वर्षीय बेटी का।

विज्ञापन


महिला की तीन बेटियां हैं। बीमार पति और तीनों का बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर शनिवार दोपहर वसंतकुंज (साउथ ) पुलिस महिला के पति को थाने में पूछताछ के लिए ले गई।
विज्ञापन


पापा का इलाज होने के कारण मम्मी नौकरी पर जाती थीं। वह रोज रात दस बजे तक घर आ जाती थीं। शुक्रवार देर रात जब वह घर नहीं पहुंचीं तो रात 12 बजे पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वसंत विहार गैंगरेप की पुनरावृति

Vasant kunj rape and murder case

निशी का शव जिस नर्सरी में मिला है वह महरौली गुड़गांव रोड पर स्थित है। नर्सरी के दोनों तरफ व सामने दुकानें हैं। इसकी दूसरी तरफ आम रास्ता है जहां से काफी लोग गुजरते हैं।

मेट्रो से भी घटनास्थल स्पष्ट दिखता है। ऐसे में शव को नर्सरी में ले जाते वक्त किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी। एमजी रोड पर डीडीए नर्सरी में महिला का शव मिलते ही दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी और वसंतकुंज थाने के पुलिसकर्मियों ने चुप्पी साध ली।

मामले में कोई पुलिसकर्मी बोलने को तैयार नहीं है। फोन लगाने पर दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी कॉल नहीं ले रहे।

मामले को दबाने में लगी रही पुलिस

Vasant kunj rape and murder case

वहीं मामले की तफ्तीश वसंतकुंज (साउथ) में करने की बजाय फतेहपुरबेरी थाने में की जा रही है। मीडिया में कोई बात लीक न हो जाए इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

घटना के बाद जब पुलिसकर्मियों से बात की गई तो उनका कहना था से मामला वसंत विहार गैंगरेप की पुनरावृति है। इस केस में महिला के शरीर में आधा दर्जन से ज्यादा लकड़ियां डाली गई हैं।

मौके पर काफी खून बिखरा हुआ था। महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। हालांकि इस मामले ने दिल्ली पुलिस और उसके अधिकारियों की भी पोल खोल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed