Varun Gandhi: वरुण गांधी ने फिर सरकार को घेरा, सुशील कुमार मोदी के शून्यकाल नोटिस को लेकर साधा निशाना
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को घेरा है। उन्होंने संसद में सुशील कुमार मोदी के शून्यकाल नोटिस को लेकर निशाना साधा।
विस्तार
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को घेरा है। उन्होंने सुशील कुमार मोदी के संसद में शून्यकाल नोटिस को लेकर निशाना साधा। ट्विटर के जरिए वरुण गांधी ने लिखा, सुशील मोदी ने आज सदन में ‘मुफ्तखोरी की संस्कृति’ खत्म करने पर चर्चा का प्रस्ताव रखा है। पर जनता को मिलने वाली राहत पर उंगली उठाने से पहले हमें अपने गिरेबां में जरूर झांक लेना चाहिए। क्यूं न चर्चा की शुरूआत सांसदों को मिलने वाली पेंशन समेत अन्य सभी सुविधाएं खत्म करने से हो?
श्री सुशील मोदी ने आज सदन में ‘मुफ्तखोरी की संस्कृति’ खत्म करने पर चर्चा का प्रस्ताव रखा है।
पर जनता को मिलने वाली राहत पर उँगली उठाने से पहले हमें अपने गिरेबाँ में जरूर झांक लेना चाहिए।
क्यूँ न चर्चा की शुरूआत सांसदों को मिलने वाली पेंशन समेत अन्य सभी सुविधाएँ खत्म करने से हो? https://t.co/msiSeWkvy8— Varun Gandhi (@varungandhi80) August 3, 2022विज्ञापन