फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vandalizing of policemen, teachers couple beaten

पुलिसकर्मियों की गुंडई, टीचर दंपति को पीटा

Mon, 26 May 2014 01:49 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Mon, 26 May 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
Vandalizing of policemen, teachers couple beaten

वसुंधरा रेड लाइट पर रोडरेज के दौरान एक पक्ष की पैरवी करने आए वैशाली पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाहियों ने टीचर दंपति की जमकर पिटाई की। पीड़ित दंपत्ति घटना के करीब तीन घंटे तक इंदिरापुरम और लिंक रोड थाने के चक्कर काटते रहे। मगर उनकी शिकायत तक नहीं ली गई। बाद में सीओ के हस्तक्षेप पर पुलिस ने शिकायत लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


मोदीनगर के रहने वाले प्रवीन नेहरा और उनकी पत्नी साधना दिल्ली के सर्वोदय विद्यालय में टीचर हैं। प्रवीन गर्भवती पत्नी की जांच कराने रविवार को कौशांबी के यशोदा अस्पताल आए थे। शाम करीब पांच बजे घर लौटने के दौरान वसुंधरा रेड लाइट पर उनकी कार एक अन्य कार से टकरा गई।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों कारों में मामूली खरोंचें आईं। स्विफ्ट कार चला रहे युवक ने अभद्रता की तो दंपति ने पुलिस को फोन किया। इस दौरान युवक ने वैशाली चौकी पर तैनात दो सिपाहियों को अपनी पैरवी में बुला लिया। दोनों सिपाहियों ने आते ही दंपत्ति के साथ अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब प्रवीन ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उनके साथ मारपीट की। शिकायत करने की बात पर कार सवार ने खुद को विधायक का भतीजा बताते हुए घर जाने की सलाह दे डाली। इसके बाद दंपत्ति शिकायत लेकर थाना लिंक रोड और इंदिरापुरम के चक्कर काटते रहे। मगर तीन घंटे तक उनकी शिकायत नहीं ली गई

सीओ को मामले की जानकारी दी गई तो उन्हाेंने जांच कराने की बात कही। इसके बाद एसएचओ राशिद अली ने उनसे शिकायत लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed