फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vaccination center started in mohalla clinic everyone will get precautionary dose said manish sisodia

सहूलियत: मोहल्ला क्लीनिक में भी वैक्सीनेशन सेंटर की होगी शुरुआत, सभी को मिलेगी एहतियाती खुराक

Tue, 28 Jun 2022 02:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Jun 2022 02:29 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली के सभी पात्र लाभार्थियों के वैक्सीनेशन के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाई गई है। दिल्ली में मिशन मोड में टीकाकरण अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन
vaccination center started in mohalla clinic everyone will get precautionary dose said manish sisodia
मोहल्ला क्लीनिक दिल्ली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली में कोरोना टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने और एहतियाती के लिए सहूलियत के लिए केजरीवाल सरकार अपने ‘आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक’ में वैक्सीनेशन सेंटर शुरू करने जा रही है। इन केंद्रों पर लोगों को कोरोना की वैक्सीन निशुल्क लगाई जाएगी। इसके लिए सभी मोहल्ला क्लीनिक में वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। डोर-टू-डोर अभियान के बाद दिल्ली में वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली के सभी पात्र लाभार्थियों के वैक्सीनेशन के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाई गई है। दिल्ली में मिशन मोड में टीकाकरण अभियान चलाया गया है। इससे दिल्ली के अधिकतर लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। बावजूद इसके बड़ी आबादी को कोरोना से बचाव के लिए एहतियाती खुराक दिया जाना है। आम आदमी मोहल्ला क्लीनिकों में वैक्सीनेशन सेंटर के शुरू होने से एहतियाती खुराक देने और पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इसके लिए प्रत्येक मोहल्ला क्लीनिक में एक प्रशिक्षित हेल्थकेयर वर्कर नियुक्त किया जाएगा। लाभार्थियों की काउंसलिंग और क्लिनिक में कोरोना वैक्सीनेशन संबंधी दिशानिर्देशों के पालन के लिए एक कर्मी को तैनात किया जाएगा। मोहल्ला क्लीनिकों में वैक्सीनेशन सेंटर के शुरू होने पर उन्हें को-विन पर अपलोड कर दिया जाएगा ताकि घर बैठे स्लॉट की बुकिंग की जा सके। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करने और मोहल्ला क्लीनिंकों में वैक्सीनेशन  सेंटर को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों से शिफ्ट होंगे केंद्र
पहले अपने स्कूलों को टीकाकरण केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इससे दिल्ली में टीकाकरण की गति को तेजी मिली, लेकिन स्कूल ों के दोबारा खुलने के बाद इन वैक्सीनेशन सेंटर और स्वास्थ्य केंद्रों को मोहल्ला क्लीनिक में हस्तांतरित किया जाएगा। क्लीनिक घनी आबादी वाले क्षेत्रों में है, इसलिए छूटे हुए लाभार्थियों को टीकाकरण में मदद मिलेगी। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक कोविड वैक्सीन की पहली, दूसरी खुराक और एहतियाती खुराक दिल्ली में 3.49 करोड़ लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed